Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

यूपी के चंदौली में मौत का कुआं: एक-एक कर उतरे 5 लोग, 3 की गई जान

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. जहां कुएं में उतरे 3 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई. वहीं 2 व्यक्तियों का इलाज चल रहा है. मृतकों की पहचान मुजसेर आलम, मोनू और वारिश अली के रूप में हुई है.

Three died in well Chandauli

यूपी के चंदौली में कुएं में उतरने से 3 लोगों की हुई मौत

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. जहां कुएं में उतरे 3 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई. वहीं 2 व्यक्तियों का इलाज चल रहा है. मृतकों की पहचान मुजसेर आलम, मोनू और वारिश अली के रूप में हुई है. वहीं समशेर और मेराज की हालत गंभीर बताई जा रही है. इनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया. आशंका है कि लंबे समय से कुआं बंद पड़ा था, जिसकी वजह से वहां जहरीली गैस भर गई थी.

एक-एक कर सभी लोग कुएं में उतरे और हो गई मौत

यह पूरा मामला जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र के किडहिरा गांव का है. जहां कुएं में लगा समर्सिबल पंप खराब हो गया था. खराब पंप को कुएं से निकालने के लिए 4 लोग अंदर पहुंचे थे. कुएं के अंदर मौजूद जहरीली गैस के चलते अंदर गए सभी लोग अचेत हो गए. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं चौथे व्यक्ति समशेर की हालत गंभीर है. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. इसी दौरान लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को भी दे दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को कुएं के पास जाने से रोक दिया.

कुएं में थी जहरीली गैस

वहीं घटना की सूचना जब मृतकों के परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया. प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है. आशंका जताया जा रहा है कि कुएं में जहरीली गैस थी, जिसकी वजह से वहां पहुंचते ही लोग अचेत होकर गिर पड़े.

ये भी पढ़ें- ‘ABCD हमने सिखाई…’ जयंत चौधरी ने अखिलेश की लगाई क्लास, चवन्नी वाले बयान पर भड़के RLD अध्यक्ष

मौके पर मौजूद लोगों ने मीडिया को बताया कि कुएं में उतरने वाले ये सभी लोग बिना किसी उपकरण के थे. इसलिए जब अंदर जहरीली गैस मिली तो वो अचेत हो गए. फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग उचित सुरक्षा उपकरण पहनकर ही ऐसे काम करें.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital