CM Yogi at Police Manthan 2025: उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को और भी ज्यादा हाईटेक और स्मार्ट बनाने के लिए राजधानी लखनऊ में पुलिस विभाग का सबसे बड़ा जमावड़ा लगा. पुलिस मुख्यालय में आयोजित ‘पुलिस मंथन-2025’ (वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का सम्मेलन) के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की. सीएम ने साफ शब्दों में कहा कि पिछले साढ़े आठ सालों में यूपी पुलिस की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है. अब यह खाकी वर्दी अपराधियों के लिए ‘डर’ और आम नागरिकों के लिए ‘भरोसे’ का प्रतीक बन चुकी है. सीएम योगी ने कहा कि-
2017 से पहले पुलिसिंग को लेकर संसाधन कम थे, लेकिन अब यूपी पुलिस एक ग्लोबल रोल मॉडल है. अब 60,000 से ज्यादा कांस्टेबलों को ट्रेनिंग दी जा रही है. हर जिले में साइबर थाने, 12 फॉरेंसिक लैब और फॉरेंसिक यूनिवर्सिटी का निर्माण.
इस सम्मेलन (UP Police Manthan 2025) की सबसे बड़ी खबर एक नए ऐप की लॉन्चिंग रही. सीएम योगी ने ‘यक्ष ऐप’ (Yaksha App) लॉन्च किया. यह ऐप पुलिस की पारंपरिक ‘बीट बुक’ का डिजिटल अवतार है. यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और बिग डेटा पर काम करता है. इस ऐप के जरिए पुलिस को अपराधियों, अपराधों और संवेदनशील इलाकों का पूरा कच्चा चिट्ठा एक क्लिक पर मिलेगा, जिससे क्राइम होने से पहले ही उसे रोकने में मदद मिलेगी.
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस अब सिर्फ घटना होने के बाद लकीर नहीं पीटती, बल्कि ‘प्रेडिक्टिव पुलिसिंग’ (पूर्वानुमान) पर काम करती है. जेलों में AI और स्मार्ट SHO डैशबोर्ड सम्मेलन में डीजीपी राजीव कृष्णा समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने अलग-अलग सत्रों में प्रेजेंटेशन दिए.
ये भी पढ़ें: सिमुलतला रेल हादसा: हावड़ा-दिल्ली रूट ठप, बिहार से राजधानी की दूरी बढ़ी
सम्मेलन के अंत में यह तय किया गया कि नए आपराधिक कानूनों (न्याय संहिता) के तहत अब ई-एफआईआर (e-FIR) और ई-साक्ष्य (e-Evidence) पर जोर दिया जाएगा ताकि न्याय मिलने में देरी न हो. जाहिर है इस सम्मेलन में हुए फैसलों का असर प्रदेश का पुलिस व्यवस्था पर नजर आएगा. इसका सीधा लाभ जनता को मिलने वाला है.
स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के बाद पूर्व सांसद सुभाषिनी अली और एनजीओ PUCL ने भी…
OTT Releases October 2: 2 अक्टूबर को Netflix, JioHotstar और ZEE5 समेत OTT प्लेटफॉर्म्स पर…
दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट ने पाकिस्तानी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यासीन मलिक…
सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय…
Gen Z Employee Viral Story: एक वायरल किस्से में CEO ने कर्मचारी को करियर में…
सुप्रीम कोर्ट ने 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में मौत की सजा पाए दोषी…