Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

CM योगी ने मां पाटेश्वरी से की प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना, बच्चों को बांटी टाफियां और चॉकलेट

मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रांगण में आयोजित विभिन्न धार्मिक गतिविधियों में भाग लिया और अपनी सादगी व भक्ति भाव से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. उन्होंने अपने हाथों से गायों को गुड़ खिलाया और गोसेवा का संदेश दिया. 

CM Yogi Balrampur Visit

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वासंतिक नवरात्रि की अष्टमी पर मां पाटेश्वरी शक्तिपीठ, बलरामपुर में माता के दर्शन किए, बच्चों से दुलार किया और गौ सेवा की

Edited by Akansha

बलरामपुर, 5 अप्रैल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने बलरामपुर प्रवास के दूसरे दिन वासंतिक नवरात्र की अष्टमी के पावन अवसर पर माता पाटेश्वरी शक्ति पीठ में दर्शन और पूजन किया. इस दौरान उन्होंने विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की.

CM योगी ने गुड़ खिलाकर गऊ माता का लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रांगण में आयोजित विभिन्न धार्मिक गतिविधियों में भाग लिया और अपनी सादगी व भक्ति भाव से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. मंदिर में उनकी उपस्थिति श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का विशेष केंद्र बनी रही. पूजा के उपरांत मुख्यमंत्री मंदिर परिसर में स्थित गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने अपने हाथों से गायों को गुड़ खिलाया और गोसेवा का संदेश दिया.

CM योगी ने बच्चों को बांटी टाफियां और चॉकलेट

मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में मौजूद बच्चों से भी आत्मीयता से मुलाकात की. उन्होंने बच्चों को टॉफियां और चॉकलेट बांटी, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी की चमक देखने को मिली. पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत चाक-चौबंद रही, जिससे श्रद्धालुओं को बिना किसी असुविधा के दर्शन-पूजन का लाभ मिल सका.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital