मनोरंजन

‘भारत कुमार’ मनोज कुमार का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, आखिरी विदाई में दिखे दोस्त प्रेम चोपड़ा

Manoj Kumar Funeral: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ‘भारत कुमार’ के नाम से मशहूर मनोज कुमार का शुक्रवार, 4 अप्रैल को निधन हो गया. 87 वर्ष की आयु में उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली. वह लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे. उनके निधन की खबर से पूरा देश शोक में डूब गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अभिनेता शाहरुख खान तक सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है.

राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

शनिवार, 5 अप्रैल की सुबह उनका पार्थिव शरीर कोकिलाबेन अस्पताल से उनके जुहू स्थित घर लाया गया. चाहने वालों के अंतिम दर्शन के लिए एक गाड़ी को उनकी बड़ी तस्वीर के साथ सजाया गया. उन्हें राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी गई. सुबह 11 बजे उनका पार्थिव शरीर परिवार द्वारा श्मशान घाट ले जाया गया, जहां उनके करीबियों और फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों ने उन्हें अंतिम विदाई दी.

अमिताभ बच्चन ने नम आंखों से दी विदाई

अंतिम संस्कार में अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी शामिल हुए. अमिताभ बच्चन की आंखें नम थीं और उनके चेहरे पर गहरा दुख साफ झलक रहा था. फिल्म इंडस्ट्री के कई अन्य दिग्गज, जैसे पुराने दौर के फेमस विलेन प्रेम चोपड़ा भी वहां उपस्थित थे.

एक देशभक्त अभिनेता की कहानी

24 जुलाई 1937 को वर्तमान पाकिस्तान के एबटाबाद में जन्मे मनोज कुमार का असली नाम हरिकृष्ण गिरी गोस्वामी था. भारत-पाक विभाजन के समय उनका परिवार दिल्ली आ गया. उन्हें बचपन से ही सिनेमा से लगाव था. दिलीप कुमार की फिल्म ‘शबनम’ में उनके किरदार ‘मनोज कुमार’ से प्रेरित होकर उन्होंने अपना स्टेज नेम चुना.

‘शहीद’ से मिला करियर को नया मोड़

1957 में फिल्म ‘फैशन’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले मनोज कुमार के लिए साल 1965 अहम साबित हुआ. इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘शहीद’ ने उन्हें जबरदस्त पहचान दिलाई. इसके बाद उन्होंने ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’, ‘क्रांति’ जैसी कई यादगार देशभक्ति फिल्मों में काम किया.

‘मेरे देश की धरती’ बन गया देशभक्ति का प्रतीक

मनोज कुमार की फिल्में न केवल सफल रहीं, बल्कि उनके गाने भी बेहद लोकप्रिय हुए. फिल्म ‘उपकार’ का गाना ‘मेरे देश की धरती’ आज भी हर भारतीय के दिल में बसा हुआ है. इसी फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला. उनके अभिनय और निर्देशन में देशभक्ति की भावना हमेशा मुखर रही, इसी कारण लोग उन्हें ‘भारत कुमार’ कहकर पुकारने लगे.

सम्मानों की लंबी फेहरिस्त

मनोज कुमार को उनकी अद्वितीय सेवाओं के लिए कई पुरस्कारों से नवाज़ा गया. उन्हें पद्म श्री, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड भी प्रदान किया गया.


इसे भी पढ़ें- मनोज कुमार ने शाहरुख खान पर किया था 100 करोड़ का केस, तब किंग खान मांगने लगे माफी


–भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

फूल तोड़ते समय फिसला मासूम का पैर, बचाने में पिता की भी गई जान

ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…

21 minutes ago

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

1 hour ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

2 hours ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

3 hours ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

3 hours ago