उत्तर प्रदेश

लखनऊ छेड़छाड़ मामले में पूरी पुलिस चौकी सस्पेंड, योगी ने कहा- जो अराजकता पैदा करने की कोशिश करेगा वह भुगतेगा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में बाइक सवार युवक-युवती से छेड़छाड़ की घटना पर योगी सरकार गुरुवार (1 अगस्त) को नाराज नजर आए. बुधवार को छेड़छाड़ की घटना का वीडियो वायरल होने के एक दिन बाद तमाम अफसरों पर गाज गिरी. पूरी चौकी को सस्पेंड करने के साथ ही डीसीपी, एडीसीपी और एसीपी को हटा दिया गया.

ये हैं आपके सद्भावना वाले लोग- सीएम

सीएम योगी ने इस घटना को लेकर विधानसभा में विपक्ष के सवाल पर कहा, कल की गोमतीनगर की घटना का हमने संज्ञान लिया है. उसकी सूची हमारे पास आई है, पहला अपराधी पवन यादव, दूसरा अपराधी मोहम्मद अरबाज है. ये हैं आपके सद्भावना वाले लोग, हम इनके लिए सद्भावना ट्रेन चलाएंगे? इनके लिए बुलेट ट्रेन चलेगी अब, आप चिंता मत करो.

पूरी पुलिस चौकी सस्पेंड

सीएम ने आगे कहा कि महिला सुरक्षा हमारे लिए बड़ा मुद्दा है, इसीलिए हमने हर एक बेटी-बहन को आश्वस्त किया है. हमने इसको गंभीरता से लिया है. हमने पूरी पुलिस चौकी को सस्पेंड किया है. एडिशनल एसपी सबको सस्पेंड किया, डिप्टी एसपी और इंस्पेक्टर को भी सस्पेंड किया है.

सीएम ने कहा, ‘जो भी व्यक्ति अराजकता पैदा करने की कोशिश करेगा वह भुगतेगा, मैं आपसे भी कहूंगा कि आप अपने लोगो को समझाएं कि कानून के दायरे में चलें.’

युवती से हुई थी छेड़छाड़

बता दें कि लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में बुधवार को मरीन ड्राइव के पास पुल के नीचे भरे पानी में हुड़दंग मचा रहे मनचलों ने बाइक से दोस्त के साथ जा रही युवती से अभद्रता की थी. छेड़छाड़ कर उसे पानी में गिरा दिया. किसी तरह से वह संभली और दोनों वहां से चले गए.

यह भी पढ़ें- Lucknow: जलभराव में हुड़दंगियों ने बाइक सवार युवती को गिराया…की अभद्रता; Video वायरल होने के बाद पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, चार आरोपी भी गिरफ्तार

उत्पाती युवक यहां घंटों बवाल काटते रहे. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई. मामले में एफआईआर दर्ज की गई और गुरुवार (1 अगस्त) को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

20 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

22 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago