बिजनेस

अडानी पोर्ट्स ने हासिल किया अब तक का सबसे ज्यादा 3107 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट, मुनाफे में 47% की वृद्धि

APSEZ net Profit : अदाणी पोर्ट्स और स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए. कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 47% बढ़कर 3,107 करोड़ रुपये हो गया है. अप्रैल से जून तिमाही में अदाणी पोर्ट्स का ईबीआईटीडीए बढ़कर 4,848 करोड़ रुपये हो गया है.

वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में अदाणी पोर्ट्स की आय 21 प्रतिशत बढ़कर 7,560 करोड़ रुपये हो गई है. अप्रैल-जून की अवधि में कंपनी का वॉल्यूम 8 प्रतिशत बढ़कर 109 एमटी हो गया है.

अदाणी पोर्ट्स के पूर्णकालिक निदेशक और सीईओ अश्विनी गुप्ता ने कहा कि वित्त वर्ष 25 की शुरुआत काफी मजबूत हुई है. वित्तीय मोर्चे पर हमने अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है. पहली तिमाही में कार्गो वॉल्यूम 13 प्रतिशत बढ़कर 114.7 एमएमटी हो गया है.

गुप्ता ने आगे कहा कि वृद्धि के मोर्चे पर हमने दो नए पोर्ट के कन्सेशन एग्रीमेंट और एक पोर्ट को ऑपरेशन और मैनेजमेंट का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है. हमें इस बात की खुशी है कि हमारे चार पोर्ट को वर्ल्ड बैंक कंटेनर पोर्ट परफॉरमेंस इंडेक्स 2023 में जगह दी गई है.

कार्गो वॉल्यूम के तहत कंटेनर वॉल्यूम में सालाना आधार पर 18 प्रतिशत और लिक्विड एंड गैस वॉल्यूम में सालाना आधार पर 11 प्रतिशत की बढ़त हुई है.

मुंद्रा पोर्ट ने अप्रैल-जून तिमाही में 51 एमएमटी कार्गो हैंडल किया है, जो कि एक तिमाही में किसी भारतीय पोर्ट द्वारा हैंडल किया गया सबसे ज्यादा कार्गो वॉल्यूम है.

गंगावरम पोर्ट पर अस्थायी व्यवधान के कारण कंपनी को 5.7 एमएमटी का नुकसान हुआ, जिसे अब पूरी तरह से बहाल कर लिया गया है.

मुंद्रा, कट्टुपल्ली, हजीरा और कृष्णापट्टनम को विश्व बैंक के वर्ल्ड बैंक कंटेनर पोर्ट परफॉरमेंस इंडेक्स 2023 में शामिल किया गया है. यह इंडेक्स उत्पादकता, दक्षता और विश्वसनीयता सहित कई मापदंडों पर वैश्विक स्तर पर पोर्ट को मान्यता देता है.

अदाणी पोर्ट ने तंजानिया पोर्ट अथॉरिटी के साथ दार एस सलाम पोर्ट पर टर्मिनल 2 को मैनेज और ऑपरेट करने के लिए 30 वर्षों का कन्सेशन एग्रीमेंट साइन किया है.

नतीजों के बाद अदाणी पोर्ट्स के शेयर में तेजी देखने को मिली है. दोपहर 2:40 पर शेयर एक प्रतिशत की तेजी के साथ 1585 रुपये पर था. अब तक सत्र में अदाणी पोर्ट्स के शेयर ने 1,604 का उच्चतम स्तर और 1,568 का न्यूनतम स्तर छुआ है.

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago