उत्तर प्रदेश

काशी कर्मदेश्वर महादेव मंदिर में फैली गंदगी पर भड़के कांग्रेसी, साफ-सफाई कर सरकारी नुमाइंदों को दिखाया आईना

Varanasi News: बाबा भोलेनाथ के प्रिय मास श्रावण से पहले काशी के प्रमुख शिव मंदिर कर्मदेश्वर महादेव में गंदगी और दुर्व्यवस्था देखकर कांग्रेसी आक्रोशित हो गए. प्रमुख मंदिर की इस स्थिति के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए सरकार के नुमाइंदों को आईना दिखाने के लिए कांग्रेसियों ने मंदिर की साफ-सफाई की. इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काशी में हर तरफ ऐसी ही अव्यवस्था फैली होने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि अगर सावन माह शुरू होने से पहले अव्यवस्था दूर नहीं हुई तो कांग्रेस सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगी.

अव्यवस्था फैली होने का लगाया आरोप

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने कहा कि काशी में चारों तरफ अव्यवस्था है, यह सरकार के असली चेहरे को उजागर करता है. पंचकोसी मार्ग की स्थिति दयनीय है, न तो पेयजल की व्यवस्था है न तो रास्ते सही हैं और ना ही साफ-सफाई की व्यवस्था है. सरकार कागजों पर काम कर जनता को बेवकूफ बना रही है. कांग्रेस कार्यकर्तांओं ने कर्मदेश्वर महादेव कन्दवा में श्रमदान कर सरकार को आईना दिखाया है. कांग्रेसियों ने कहा कि अगर व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- UP News: काशी पहुंचा देश का पहला हाइड्रोजन जलयान, वाराणसी-चुनार के बीच चलेगा 50 सीटर क्रूज

क्षेत्रीय लोगों ने की कांग्रेसियों की सराहना

इस दौरान चंचल शर्मा, रोहित दुबे, अरुण वर्मा, राम श्रृंगार पटेल, रामकरण पटेल, आशीष, कमल पटेल, धर्मेंद्र सिंह, विकास वर्मा, कैलाश पटेल, जितेन्द्र भारद्वाज आदि उपस्थित रहे. कांग्रेस के इस श्रमदान की मंदिर के आसपास के लोगों ने काफी सराहना की. उनका कहना था कि शासन-प्रशासन की अनदेखी से प्रमुख शिव मंदिर की व्यवस्था बदहाल हो गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Saurabh Agarwal

Recent Posts

स्वच्छ भारत अभियान के बाद भी कचरा प्रबंधन अधूरा, जानिए कैसे सर्कुलर इकोनॉमी बदल सकती है तस्वी

स्वच्छ भारत अभियान ने देश में स्वच्छता और शौचालय निर्माण को बढ़ावा दिया, लेकिन ठोस…

2 minutes ago

Cyber Bank Fraud: सेंट्रल बैंक में बड़ा घोटाला! बैंक से करोड़ों गायब, ग्राहकों के लिए आया बड़ा अलर्ट

Cyber Fraud Bank News: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 18.7 अनधिकृत ट्रांजैक्शन के जरिए 13.96…

40 minutes ago

अस्पतालों से गायब डॉक्टरों पर बड़ा एक्शन! झारखंड सरकार ने कैबिनेट की मंजूरी से पहले दिया यह सख्त आदेश

Ranchi News: झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे 695 डॉक्टरों पर…

1 hour ago

अमेरिका में पढ़ाई के साथ छप्परफाड़ कमाई! भारतीय छात्र कैंपस में ही कमा रहे 46 लाख तक, जानिए 5 जादुई नौकरियां

US Part-Time Jobs: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्र कैंपस के भीतर कौन सी…

1 hour ago

2 लाख से सीधे आधी हुई चांदी, गोल्ड भी लगातार क्रैश! अभी और गिरेंगे दाम? जानिए बाजार का पूरा गणित

MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. चांदी ₹15,087…

2 hours ago