उत्तर प्रदेश

UP News: काशी पहुंचा देश का पहला हाइड्रोजन जलयान, वाराणसी-चुनार के बीच चलेगा 50 सीटर क्रूज

कोलकाता से चलकर देश का पहला हाइड्रोजन जलयान काशी पहुंच गया है. कोच्चि शिपयार्ड से समुद्रमार्ग से होते हुए गंगा नदी के रास्ते शिप रामनगर पहुंचा. वाराणसी पहुंचने पर शिप को नमो घाट पर रोका गया, जहां से पर्यटन विभाग की निगरानी में जलयान ने रामनगर मल्टी-मॉडल टर्मिनल राल्हूपुर में लंगर डाला.

कम पानी की वजह से पहुंचने में लगा ज्यादा समय

डबल डेकर केटामेरान पर्यटक जलयान जून के अंतिम सप्ताह में कोलकाता से चला था. रास्ते में कम पानी होने की वजह से उसे वाराणसी पहुंचने में काफी समस्या हुई. रास्ते में कई जगहों पर जलयान को रोकना पड़ा जिसके चलते जलयान को सफर पूरा करने में निर्धारित समय से ज्यादा टाइम लग गया.

यह भी पढ़ें- वाराणसी मंडल में लगाए जाएंगे 1.71 करोड़ पौधे, योगी सरकार ने विभागों को दिया लक्ष्य

देश का पहला हाइड्रोजन जलयान बनारस पहुंच गया, अब इसे पर्यटन की निगरानी में वाराणसी से चुनार के बीच चलाया जाएगा. कोच्चि शिपयार्ड से समुद्री मार्ग के जरिए शिप कोलकाता पहुंचा था. कोलकाता से गंगा नदी के रास्ते नवनिर्मित हाइड्रोजन फ्यूल चलित डबल डेकर केटा मेरान पर्यटक जलयान वाराणसी पहुंचा. जलयान को लाने के लिए सर्वेयर जलयान स्कॉर्ट कर रहा था.

ट्रायल के बाद पर्यटन विभाग करेगा संचालन

भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार शुरुआत के छह महीने का परीक्षण कोच्चि शिपयार्ड ही करेगा, वही अपने स्तर से हाईड्रोजन गैस की व्यवस्था करेगा. ट्रायल पूरा होने के बाद जलयान को पर्यटन विभाग अपनी निगरानी में संचालित करेगा. इसे वाराणसी से चुनार तक चलाने की योजना है. इस केटामेरान में 50 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी. इसके परीक्षण का काम जल्द शुरू होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Saurabh Agarwal

Recent Posts

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

5 minutes ago

पटना में ‘दो कचौड़ी एक समोसा, BPSC का क्या भरोसा!’ गूंजा नारा, दारोगा अभ्यर्थियों का फूटा भारी गुस्सा

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने के विरोध में…

17 minutes ago

दवाओं की खरीद में कीमतों का खेल? दूसरे राज्यों से तुलना में झारखंड की दरों पर उठे गंभीर सवाल

Jharkhand News: झारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रिया एक बार…

42 minutes ago

Swiss President India Visit: भारत-स्विट्जरलैंड में निवेश और रोजगारों के लिए हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने क्‍या-कुछ कहा जानिए

SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…

56 minutes ago

क्या 4 साल का इंतजार रंग लाया? जानिए कैसे ‘चौथी फेल’ विजय सलगांवकर ने 3 दिन में छापे 270 करोड़+

Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…

1 hour ago