उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, आभूषण और हथियार बरामद

Greater Noida Encounter: ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाने की पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया है. पुलिस की कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया. पुलिस के अनुसार, आरोपी ऑटो में बैठी सवारियों का सामान चुराता था. इसके पास से एक बुलेट बाइक, चोरी के आभूषण और अवैध हथियार बरामद किया गया है.

पुलिस ने बताया कि 19 सितंबर को देर रात थाना बिसरख पुलिस लोटस वैली स्कूल के पास वाहन चेकिंग कर रही थी. इसी बीच एक बुलेट बाइक पर एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया. पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया.

इसके बाद वह बाइक को मोड़कर चार-मूर्ति गोल चक्कर की ओर सर्विस रोड की तरफ भागने लगा. पुलिस टीम ने उसका पीछा करना शुरू किया. इसी दौरान बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति ने एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास बाइक रोककर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी.

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ बदमाश रवि

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बदमाश रवि घायल हो गया. पुलिस ने उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस व 1 जिंदा कारतूस, एक चैन, एक टूटी हुई चेन का टुकडा और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की है.

पुलिस पूछताछ में बदमाश ने बताया है कि वो ऑटो रिक्शा में बैठकर सवारियों के बैग से ज्वैलरी व कीमती सामान चुराता है. इसके अलावा कभी-कभी बाइक से चेन स्नेचिंग भी करता है. एक दिन पहले ही बदमाश ने चार-मूर्ति के पास एक ऑटो से महिला के हैंडबैग से एक चैन चोरी की थी. घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है.

आईएएनएस

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

4 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

5 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

5 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

6 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

6 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

6 hours ago