Categories: देश

राहुल गांधी सुबह-सुबह पहुंचे करनाल, अमेरिका में घायल हुए युवक के परिवार से की मुलाकात

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी शुक्रवार की सुबह हरियाणा के करनाल जिले स्थित घोघड़ीपुर गांव पहुंचे. यहां उन्होंने अमेरिका में घायल हुए युवक के परिजनों से मुलाकात की. दरअसल, घोघड़ीपुर गांव का रहने वाला अमित अमेरिका में रहता है और वहां हुए एक हादसे में वो घायल हो गया था. अपने अमेरिका दौरे के दौरान राहुल गांधी उस लड़के से मुलाकात भी की थी. उसके बाद आज राहुल गांधी अमित के परिवार से मुलाकात करने उनके गांव पंहुचे. फिलहाल अमित हादसे के बाद अमेरिका के अस्पताल में भर्ती है.

मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने परिवार वालों को ढांढस बंधाया. दरअसल जब राहुल गांधी ने अमित से अमेरिका में मुलाकात की थी तो वादा किया था कि वो उनके घर वालों से जरूर मिलेंगे. इसी सिलसिले में राहुल गांधी ने अमित की मां बीरमती और पिता बीर सिंह से मुलाकात की है. अमित अमेरिका में ट्रक ड्राइवर है और वो सड़क हादसे का शिकार हुआ था.

इस दौरान राहुल गांधी ने अमित से वीडियो कॉलिंग पर बात भी की और उनके स्वास्थ्य का हाल चाल जाना. साथ ही अमित के परिवार के साथ राहुल गांधी ने एक घंटे से ज्यादा का वक्त गुजारा. दिलचस्प बात यह है कि अमित के परिवार ने राहुल गांधी को देसी घी और चूरमा पैक करके दिया.

राहुल गांधी के अचानक दौरे से पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई. वहीं कांग्रेस के स्थानीय नेता राहुल गांधी के दौरे के लेकर बेखबर थे. जानकारी मिलने के बाद स्थानीय नेता राहुल गांधी से मुलाकात करने पंहुचे लेकिन तब तक राहुल गांधी का काफिला निकल चुका था.

दरअसल हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का चुनावी अभियान बड़े पैमाने पर जारी है. कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में सात वादे किए हैं. कांग्रेस का सबसे बड़ा चुनावी वादा प्रदेश प्रदेश की आधी आबादी यानि महिलाओं को लेकर है. पार्टी ने 18 से 60 साल की उम्र की महिलाओं को प्रत्येक महीने 2,000 रुपये और घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 500 रुपये देने का ऐलान किया है. वहीं वृद्धों, दिव्यांग जनों और विधवाओं को प्रति महीने 6,000 रुपए पेंशन देने का भी वादा किया गया है.

ये भी पढ़ें- बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का राहुल गांधी पर करारा प्रहार, बोले- ‘देश का नमक खाकर विदेश में भारत के खिलाफ बोलते हैं’

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

18 minutes ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

21 minutes ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

34 minutes ago

6 राज्यों में राज्यपालों का बड़ा फेरबदल, केरल पहुंचे ओम प्रकाश माथुर; तमिलनाडु समेत कई राज्यों को मिले नए गवर्नर

Governor Appointments India: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की…

52 minutes ago

24 साल बाद अर्बन लैंड सीलिंग मामले में याचिका खारिज, अब दीवानी अदालत जाने की छूट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अर्बन लैंड सीलिंग के 24 साल पुराने मामले में देरी से दाखिल…

1 hour ago

वोट चोरी का आरोप, सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक बवाल; प्रदर्शन में कब-क्या हुआ? जानिए पूरी टाइमलाइन

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया को लेकर INDIA गठबंधन ने दिल्ली में…

1 hour ago