उत्तर प्रदेश

दलित बेटियों से छेड़छाड़-मारपीट: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आए मथुरा, पीड़िताओं के लिए की 25 लाख मुआवजा और 5 एकड़ जमीन देने की मांग

मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र में दुल्हनों के साथ हुई छेड़छाड़ और मारपीट मामले में राजनीति तेज होती जा रही है. बसपा,कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बाद अब नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद मथुरा पहुंचे. यहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को 25- 25 लाख रुपए मुआवजा और 5 एकड़ जमीन का पट्टा देने की मांग की.

आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद के करनावल गांव आने की सूचना मिलते ही दलित समाज के लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए. यहां की गलियां,छत भीड़ के कारण भर गए. स्थिति यह हो गई कि यहां पैर रखने की जगह नहीं बची.

चंद्रशेखर आजाद ने पीड़ितों से की मुलाकात

चंद्रशेखर आजाद थाना रिफाइनरी के करनावल गांव पहुंचे. यहां उन्होंने दुल्हनों के साथ हुई छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में पीड़ित परिवार से मुलाकात की. दुल्हनों के पिता से पूरे मामले की जानकारी की. इसके बाद उन्होंने दोनों बेटियों से भी बात की. चंद्रशेखर आजाद पीड़ित परिवार के पास करीब 1 घंटे तक रहे.

पीड़ित परिवार से मिलने के बाद बाहर आए चंद्रशेखर आजाद ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि सरकार इस मामले में लीपापोती कर रही है. पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपए मुआवजा,5 एकड़ पट्टे की जमीन के अलावा परिवार की सुरक्षा देनी चाहिए थी. लेकिन दिया क्या 1 लाख रुपए यह क्या है.

चंद्रशेखर आजाद के करनावल गांव पहुंचने की जानकारी मिलते ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए. करनावल गांव और उसके आसपास रिफाइनरी और सिटी सर्कल के थानों का फोर्स तैनात किया गया था. एसपी सिटी अरविंद कुमार और एसडीएम सदर वैभव गुप्ता मौके पर मौजूद रहे.

मथुरा से राकेश पचौरी की रिपोर्ट


-भारत एक्सप्रेस

Vikas Shukla

Recent Posts

‘मेरा बाप देख लेगा…’, 3 छात्रों को कुचलकर रईसजादे की अकड़, 210 की स्पीड से चला रहा था Mini Cooper

केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…

28 minutes ago

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

1 hour ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

2 hours ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

2 hours ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

2 hours ago