उत्तर प्रदेश

डॉ. दिनेश शर्मा ने किया लखनऊ में विकास कार्यों का शिलान्यास, कहा- हर जगह बोलता है PM मोदी का जादू और CM योगी का काम

Dr Dinesh Sharma: उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने लखनऊ में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया. उन्होंने इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि किसी व्यक्ति द्वारा किए गए अच्छे काम कभी नहीं छिपते, और उन्हें सम्मान मिलता है.

सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने लखनऊ के विकास में अटल बिहारी वाजपेयी, लालजी टंडन, कलराज मिश्र, और राजनाथ सिंह के योगदान को सराहा. उन्होंने बताया कि जब वे लखनऊ के महापौर थे, तो उन्होंने शहर के विकास के लिए कई योजनाओं को लागू किया था. उन्होंने वर्तमान महापौर सुषमा जी के काम की सराहना करते हुए कहा कि वे पूरे दिन भर मेहनत करती हैं, जो प्रेरणादायक है.

‘पार्षद बनने का मूल मंत्र जनता के हित में काम करना’

डॉ. दिनेश शर्मा ने भाजपा के बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती का कारण बताया. उन्होंने कहा कि पार्षद बनने का मूल मंत्र जनता के हित में काम करना है. उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि चुनाव में हारने के बावजूद भी पार्षदों को काम करना चाहिए, क्योंकि यही तरीका लोगों को जोड़ता है.

कल्याण मण्डप योजना का आह्वान

डॉ. दिनेश शर्मा ने महापौर से कल्याण मण्डप योजना बनाने की अपील की, जो पूरी तरह से सुविधाओं से युक्त हो और जनता के लिए उपयोगी हो. इसके साथ ही उन्होंने योगेश जी से देहाती क्षेत्रों में कल्याण मण्डप बनाने का आग्रह किया और इसके लिए नजूल की भूमि पर योजना बनाने का सुझाव दिया.

अटल-राजनाथ जी से मिली सीख

डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर कल्याण सिंह तक के साथ काम किया है और इस दौरान उन्होंने बहुत कुछ सीखा है. उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह के नेतृत्व में लखनऊ के विकास की दिशा में बहुत काम हुआ है.

34 विकास कार्यों का शिलान्यास

डॉ. दिनेश शर्मा ने इंदिरानगर स्थित रघुवर मैरिज हॉल में सांसद निधि से लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से कराए जा रहे 34 विकास कार्यों का शिलान्यास किया.

यह भी पढ़िए: PM मोदी 5 जनवरी को करेंगे 12,200 करोड़ से ज्यादा लागत की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

Vikas Shukla

Recent Posts

सिंतबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसु, 6.08% बढ़ी मंहगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

10 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

11 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

24 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, महंगाई भत्ते के साथ TA में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…

30 minutes ago

महिलाओं के कपड़ों में एंबुलेंस से पहुंचे ATM, तेलंगाना में चोरों ने अनोखे तरीके से की चोरी; देखें CCTV फूटेज

तेलंगाना के कामारेड्डी में चोरों ने एम्बुलेंस में पहुंचकर और महिलाओं की नाइटी पहनकर SBI…

42 minutes ago

CEC पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले रोका गया INDIA ब्लॉक, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…

1 hour ago