लीगल

दिल्ली सरकार में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का मुद्दा मुख्य चुनाव अधिकारी और सुप्रीम कोर्ट को भेजा गया: CM ऑफिस

33% Reservation to Women: दिल्ली सरकार में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय ने आरटीआई के जवाब में बताया कि इस मुद्दे को मुख्य चुनाव अधिकारी और सुप्रीम कोर्ट को भेज दिया गया है. नीति न्याय लीगल फर्म ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर दिल्ली विधानसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग की थी. वकील गगन गांधी ने इस मुद्दे को सरकार से संबंधित बताते हुए कहा कि इसे चुनाव अधिकारी और सुप्रीम कोर्ट से जोड़ने की आवश्यकता नहीं है.

महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की जरूरत

प्रतिवेदन में यह भी कहा गया है कि दिल्ली विधानसभा में केवल 12 फीसदी महिलाएं हैं, जो राष्ट्रीय औसत से काफी कम हैं. इसके अलावा, दिल्ली में महिलाओं की आबादी 50 फीसदी होने के बावजूद, अपराध दर भी चिंताजनक है. यहां 19 महानगरों की अपेक्षा 31.20 फीसदी अपराध महिलाओं के प्रति हुए हैं.

इन राज्यों की पंचायतों में 50% आरक्षण लागू किया गया

विभिन्न राज्यों जैसे बिहार, पश्चिम बंगाल और राजस्थान में महिलाओं के लिए पंचायतों में 50 फीसदी आरक्षण लागू किया गया है, किंतु दिल्ली में महिलाओं की कार्यक्षमता में हिस्सेदारी केवल 20 फीसदी है.

यह भी पढ़िए: देश में HMPV के मामले सामने आने के बाद बोले स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा- चिंता की कोई बात नहीं, यह कोई नया वायरस नहीं है

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा: पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद दिग्विजय सिंह का ‘धर्म की सियासत’ पर करारा हमला

MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…

14 minutes ago

शीतला माता मंदिर हादसे में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, एक और घायल ने तोड़ा दम, 16 हुई मृतकों की संख्या

Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…

14 minutes ago

दिल्ली हाई कोर्ट: पीएम की विदेश यात्राओं के उड़ान रिकॉर्ड आरटीआई में देने का CIC आदेश रद्द

दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की वायुसेना विमान यात्राओं के…

33 minutes ago

दिल्ली में दशानन को झटका! रावण से नहीं हुआ एक दिन इंतजार, खुद हुआ भस्म; देखें VIDEO

Ravan Dahan Viral Video Delhi: दिल्ली के पटेल नगर में दशहरे से एक दिन पहले…

41 minutes ago