यूपी पुलिस की गिरफ्त में बदमाश.
Encounter in Noida: नोएडा पुलिस ने शुक्रवार देर रात मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. हालांकि, पकड़े गए बदमाशों के दो साथी मौके से फरार हो गए हैं, जिनको पकड़ने के लिए पुलिस कांबिंग कर रही है. बताया जा रहा है कि पकड़े गए शातिर बदमाशों के पास से गाड़ियों के कई पार्ट्स बरामद हुए हैं. यह सभी दिल्ली के रहने वाले हैं और इन पर दर्जनों मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं.
पुलिस ने बताया कि 7 सितंबर को अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के क्रम में सटीक सूचना पर पुस्ता रोड जेपी कट पर पुलिस की टीम रात में चेकिंग कर रही थी. तभी सेक्टर-135 की तरफ से एक संदिग्ध वैन आते हुए दिखाई दी. इस दौरान पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया, जिस पर वैन ड्राइवर ने गाड़ी को सेक्टर-126 की तरफ मोड़ दिया और उसे तेजी से भगाने लगा. इसी दौरान वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई.
इसके बाद दो बदमाश गाड़ी से उतरकर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी टिंकू शर्मा (35) और अजीत (32) घायल हो गए. इसी दौरान इनके दो साथी राजू कश्यप और सलमान मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जा रही है.
पुलिस ने घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. आरोपियों के कब्जे से कई गाड़ियों से चुराई गई सात बैटरी, दो ईसीएम, दो चोरी की इको वैन तथा दो तमंचे, दो खोखे व चार जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. ये बदमाश गैंग के रूप में कार्य करते थे.
टिंकू ने ग्राम असगरपुर व अन्य क्षेत्रों से बैटरी व ईसीएम चोरी की थी, इस वांछित अपराधी पर थाना सेक्टर-126 से 25000 रुपए का इनाम पहले से ही घोषित था. बदमाशों ने इको वैन गाड़ी को गाजीपुर-दिल्ली से 24 घंटे पहले ही चुराया था. पुलिस इन आरोपियों का आपराधिक इतिहास कंगाल रही है. जानकारी के मुताबिक, बदमाश टिंकू पर एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज है.
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…