उत्तर प्रदेश

महाकुंभमें बिताया हर एक क्षण मेरे जीवन का सबसे सुखद अनुभवः जूही चावला

महाकुंभनगर: महाकुंभ2025 के अंतर्गत मंगलवार को सीने तारिका जूही चावला ने त्रिवेणी के पवित्र संगम में स्नान करके खुद का जीवन धन्य माना. जूही चावला ने अपने अनुभव को अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि मेरा तो यहां से वापस जाने का मन ही नहीं कर रहा है. उन्होंने कहा कि यह क्षण अद्भुत है, अलौकिक है और इसके लिए हृदय से आभारी हूं. उन्होंने सीएम योगी के कुशल मार्गदर्शन में हुए व्यापक इंतजामों की तारीफ करते हुए पुलिस व स्थानीय प्रशासन को धन्यवाद दिया और जमकर तारीफ भी की.

उल्लेखनीय है कि महाकुंभकी शुरुआत से ही बॉलीवुड समेत देश-दुनिया के सेलेब्रिटीज महाकुंभमेले में सम्मिलित होकर इस दिव्य अलौकिक अनुभव को अनुभूत कर रही हैं. जूही चावला से पहले सुनील शेट्टी, श्रीनिधि शेट्टी, राजकुमार राव, विक्की कौशल, विजय देवरकोंडा, रेमो डिसूजा व मिलिंद सोमन समेत कई दिग्गज सेलिब्रिटीज भी महाकुंभमें त्रिवेणी स्नान कर आत्मिक-आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त कर चुके हैं.

ठंडी हवाओं के बीच आज की सुबह रही सबसे सुखद सुबह

महाकुंभके अवसर पर त्रिवेणी संगम में स्नान करने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला ने अपना अनुभव साझा करते हुए इसे एक अविस्मरणीय क्षण बताया. उन्होंने कहा कि आज की सुबह मेरे जीवन की सबसे खूबसूरत सुबह रही. मैंने संगम में पवित्र डुबकी लगाई जो अपने आप में एक अलौकिक अनुभव था. उन्होंने कहा कि तीर्थराज प्रयागराज व त्रिवेणी संगम की दिव्यता कुछ ऐसी है कि यहां आकर वापस जाने का मन ही नहीं करता. उन्होंने कहा कि मैं उस जगह को छोड़ना नहीं चाहता था. यह एक अद्भुत और खूबसूरत अनुभव था. उन्होंने कहा कि मैं पुलिस और उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने इतनी अच्छी व्यवस्था की. जूही चावला ने अपने विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी महाकुंभकी यात्रा से जुड़ी तस्वीरें और पोस्ट साझा की हैं.

त्रिवेणी संगम में स्नान करके धन्य हुए शान

बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट गानों को गाने वाले सिंगर शान ने भी तीर्थराज प्रयागराज के पवित्र त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई. उन्होंने मंगलवार को स्नान व पूजन-अर्चन कर अपने जीवन को धन्य माना. शान के अनुसार, त्रिवेणी संगम में स्नान करना एक विशिष्ट आध्यात्मिक अनुभव रहा जो हमेशा के लिए उनकी स्मृतियों में कैद हो गई है.

-भारत एक्सप्रेस

विशाल तलवार

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

3 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

4 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

4 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

5 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

5 hours ago