उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के लोनी इलाके के अशोक विहार कॉलोनी में बाइक सवार दो हमलावरों ने यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला कर दिया. दिनदहाड़े ऑफिस में घुसकर सलीम वास्तिक को 14 बार चाकू घोंपे गए, उनके शरीर पर सीने, पेट, गर्दन, बाजू और पैर में गहरे जख्म हैं.
यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है. पुलिस ने सलीम वास्तिक के बेटे की शिकायत पर AIMIM नेता समेत 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. वहीं, जख्मी सलीम वास्तिक को दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी) रेफर कर दिया गया है. उनकी हालत गंभीर है. वह इस्लाम मजहब छोड़कर एक नास्तिक यूट्यूबर बन गए थे, लोग उन्हें ‘EX-मुस्लिम’ साहिल कहकर पुकारते थे. इस्लामिक कट्टरपंथी उन्हें धमकियां देते रहते थे.
इस घटना पर सीएम योगी का बयान आया है. उन्होंने कहा- कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. यूपी में आतंक की कोई जगह नहीं है. वहीं, कुछ देर पहले ही सांसद मनोज तिवारी भी जख्मी सलीम को देखने अस्पताल पहुंचे हैं. वहीं, महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि के अस्पताल पहुंचने की सूचना पर पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया. इस पर नरसिंहानंद यूपी पुलिस को कोसने लगे. नरसिंहानंद ने कहा— इस्लामिक कट्टरपंथियों से भविष्य में पुलिस भी नहीं बच पाएगी.
इस मामले में सलीम के बेटे उस्मान ने कई लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है. एफआईआर में भाटी बिल्डर, AIMIM नेता अजगर, अशरफ, शाहरुख और सोनू के नाम शामिल हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सूत्रों के मुताबिक, सलीम वास्तिक पहले सोशल मीडिया पर दिए गए बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं. हालांकि, हमले की असली वजह क्या है, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है.
घटना की सूचना मिलते ही लोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी. अज्ञात हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं. जांच जारी है.
-भारत एक्सप्रेस
Written By: Shubhra Rai (Intern)
वंदे भारत ट्रेन में परोसे गए वड़ा से धातु का बोल्ट निकलने का मामला चर्चा…
Mohammed Shami BJP News: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष…
पीएम मोदी के दिसंबर में संभावित कनाडा दौरे से पहले भारत और कनाडा के बीच…
गोरखपुर में गीडा के 37वें स्थापना दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने 502 करोड़ रुपये…
ग्रेटर नोएडा के सिग्मा-3 सेक्टर में चोरों ने घर के बाहर खड़ी Scorpio-N के चारों…
PM Modi news: संसद के विशेष सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण…