लीगल

सौतेली मां पर वसीयत में हेरफेर का आरोप; करिश्मा कपूर के बच्चों की याचिका पर हाईकोर्ट ने प्रिया सचदेवा की आपत्ति की खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट से संजय कपूर की वसीयत की फॉरेंसिक निरीक्षण की अनुमति मिल गई है. वसीयत की कॉपी दिल्ली हाई कोर्ट के रजिस्ट्री के पास सीलबंद लिफाफे में रखी हुई है. हाई कोर्ट के संयुक्त रजिस्ट्रार गगनदीप जिंदल ने कहा कि करिश्मा और रानी कपूर या उनके फॉरेंसिक और हस्तलेख विशेषज्ञ 10 मार्च को वसीयत का निरीक्षण कर सकते है.

वही हाई कोर्ट ने प्रिया कपूर की आपत्ति को खारिज कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि 10 मार्च को फॉरेंसिक या हस्तलेख विशेषज्ञ वसीयत की जांच कर सकते है. प्रिया कपूर ने कहा था कि रानी कपूर ने पारिवारिक ट्रस्ट के खिलाफ जो मुकदमा किया है, वह गलत जानकारी पर आधारित है. उन्होंने कोर्ट से मांग की है कि रानी कपूर पर झूठी गवाही देने के मामले में कार्रवाई की जाए. रानी कपूर परिवार की मुखिया है. उनके परिवार में उनकी दो बेटियां है. उनके दिवंगत पुत्र स्वर्गीय संजय कपूर तथा उनके बच्चे यानी वादी की पोते-पोतियां शामिल है.

प्रिया सचदेवा कपूर पर वसीयत में हेराफेरी करने का आरोप

याचिकाकर्ता के अनुसार रानी कपूर स्वर्गीय डॉक्टर सुरिंदर कपूर की पूरी संपत्ति की एक मात्र लाभार्थी और उत्तराधिकारी है. डॉक्टर सुरिंदर कपूर विभिन्न व्यवसायों के प्रमुख थे, जिनमें सोना ग्रुप ऑफ कंपनियां शामिल हैं. सुरिंदर कपूर का 6 फरवरी 2015 को निधन हो गया था. बता दें कि करिश्मा कपूर के बच्चों समायरा और कियान ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक दीवानी मुकदमा दायर किया, जिसमें आरोप लगाया गया कि उनकी सौतेली मां प्रिया सचदेवा कपूर ने उनके पिता की वसीयत में गड़बड़ी करने की कोशिश की थी.

ये भी पढ़ें: इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को पटियाला हाउस कोर्ट से मिली जमानत

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…

21 seconds ago

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

6 minutes ago

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में सर्दियों की जहरीली हवा रोकने की तैयारी, 1 नवंबर से इन वाहनों का कटेगा चालान

Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…

12 minutes ago

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

42 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

51 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

1 hour ago