Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

फरीदाबाद में GF को चूहे मारने की दवा पिलाकर ले ली जान, पुलिस ने बताया बॉयफ्रेंड क्यों बना कातिल

फरीदाबाद के एक होटल में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पड़ोसी विपिन को यूपी के अमेठी से गिरफ्तार कर तीन दिन की रिमांड पर लिया है. पूछताछ में आरोपी ने बताया शादी के दबाव और दोनों परिवारों की असहमति के चलते उसने ली जान.

Faridabad Hotel Murder Boyfriend Arrested For Poisoning Girlfriend With Rat Killer

हरियाणा के फरीदाबाद में एक युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड को उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान युवती के पड़ोसी विपिन के रूप में हुई है, जिसे क्राइम ब्रांच की डीएलएफ (DLF) शाखा ने उसके पैतृक गांव टीका मांडिया पूर्वा खड़कपुर से दबोचा. पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि उसने 23 नवंबर को होटल में युवती को कोल्ड ड्रिंक के साथ चूहे मारने की दवा पिलाई थी. मौत के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने खुद सुसाइड नोट लिखा और वहां से भाग निकला था. अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है.

कैसे खुला पूरे मामले का राज?

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, 23 नवंबर को युवती के भाई ने धौज थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. भाई ने बताया था कि बहन पढ़ाई के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं आई. पुलिस उसकी तलाश में जुटी ही थी कि अगले दिन सेक्टर-37 थाना क्षेत्र के एक होटल में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई. इसके बाद गुमशुदगी के मामले को हत्या की धाराओं में बदलकर आरोपी की तलाश तेज की गई और आखिरकार वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया.

शादी के दबाव से तंग आकर उठाया खौफनाक कदम

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जो वजह बताई, वह बेहद चौंकाने वाली है. उसके अनुसार, वह युवती से शादी तो करना चाहता था, लेकिन इस रिश्ते के लिए न तो युवती के परिवार वाले राजी थे और न ही उसके अपने घर वाले. दूसरी तरफ, युवती लगातार शादी के लिए दबाव बना रही थी. इसी वजह से उसने हमेशा के लिए पीछा छुड़ाने के इरादे से हत्या की साजिश रची. 23 नवंबर को वह युवती को बहला-फुसलाकर होटल ले गया और जहर देकर वारदात को अंजाम दिया. अब क्राइम ब्रांच रिमांड के दौरान आरोपी से घटना से जुड़े हर पहलू और सुसाइड नोट लिखने के पीछे की कड़ियों को खंगाल रही है.

यह भी पढ़ें: 90 हजार में शादी की डील, पर कोर्ट मैरिज ने मामला ऐसे बिगाड़ा की थाने पहुंचा दूल्हा

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism