मथुरा में राजस्व टीम पर किसानों का हमला
संवाददाता — राकेश
Farmers Clash With Revenue Team: उत्तर प्रदेश में मथुरा के थाना जैंत इलाके के धोरेरा गांव में राजस्व टीम से किसानों का टकराव हो गया. गुस्साए किसानों ने राजस्व टीम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. यह घटना 27 मार्च, 2025 को हुई, जब राजस्व टीम गौशाला की जमीन की पैमाइश करने के लिए गांव पहुंची थी.
राजस्व टीम के सदस्य जेसीबी और ट्रैक्टर से किसानों की खड़ी फसल को नष्ट कर रहे थे, जिससे किसान आक्रोशित हो गए. किसानों ने प्रशासनिक टीम से अपनी फसल को हटाने के लिए कुछ समय की मांग की, लेकिन राजस्व टीम ने उनकी बात को अनसुना कर दिया, जिसके बाद किसानों ने गुस्से में आकर हमला बोल दिया.
पुलिस की मौजूदगी में किसानों ने राजस्व टीम को लाठी डंडों से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. इस हमले में लेखपाल संजय कुमार और कानूनगो घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वे अब स्वस्थ हैं.
प्रशासनिक अधिकारी तहसीलदार सौरभ यादव ने मीडिया को बताया कि राजस्व टीम जब ग्रामीण इलाके में पैमाइश के लिए गई थी, तब स्थानीय किसानों ने उन पर हमला कर दिया. पुलिस ने हमलावरों को पकड़कर थाने ले जाकर कार्रवाई शुरू की है. प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़िए: किसानों के हित में मोदी सरकार के ऐतिहासिक फैसले, उपज की खरीदी को लेकर किए ये बड़े ऐलान
Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…
Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…
CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…
Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…
Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…
PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…