फाइल फोटो- एक इलेक्शन कैंपेन के दौरान सीएम योगी और पीएम मोदी.
Uttar Pradesh News: महात्मा गांधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के “आपत्तिजनक” वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर यूपी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.
यह घटना तब सामने आई जब X.com पर नेहा सिंह राठौर नाम की यूजर, जो खुद को राष्ट्रवादी, सामाजिक कार्यकर्ता और सार्वजनिक वक्ता बताती हैं, ने मंगलवार को कुछ वीडियोज की इंस्टा आईडी को शेयर किया. नेहा सिंह राठौर ने किसी के द्वारा किए गए इस कृत्य की निंदा की और उन लोगों की मंशा पर सवाल उठाया.
नेहा सिंह राठौर ने पर लिखा, “उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय और यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने राज्य में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए बहुतेरे प्रयास किए हैं. लेकिन, कुछ सड़क छाप रीलर व्यूज पाने के लिए योगी जी का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं?”
उन्होंने कहा, “इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महात्मा गांधी के वीडियो को भी एडिट करके सस्ती लोकप्रियता के लिए सोशल मीडिया पर अपलोड किया जा रहा है.” इसके बाद पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी.
— भारत एक्सप्रेस
Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…
UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…
Dhanraj Nathwani PM Modi Praise: सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी के…
पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 किलो से…