Firozabad Property Dispute Crime: विष्णु कुमार/फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक छोटे भाई ने जब एसएसपी ऑफिस की दहलीज पार की, तो उसके सिर में जो देखा गया, उसे देखकर पुलिस अफसर भी सन्न रह गए. इस शख्स के सिर में लोहे की एक लंबी कील धंसी हुई थी. यह कोई इत्तेफाक नहीं, बल्कि प्रॉपर्टी के लालच में परिवार के ही अपनों द्वारा रची गई एक खौफनाक साजिश का नतीजा है.
घटना फिरोजाबाद के थाना नारखी इलाके के नगला शौंठ गांव की है. पीड़ित सुनील का आरोप है कि उसके अपने ही खून के रिश्तों ने उसे मौत के घाट उतारने की कोशिश की. सुनील के मुताबिक, जमीन के बंटवारे को लेकर उसका बड़ा भाई काफी समय से रंजिश पाले हुए था. सुनील रात को अपनी चारपाई पर गहरी नींद में सो रहा था, तभी मौका देखकर उसके पिता, बड़े भाई और भाभी ने मिलकर उसे दबोच लिया.
सुनील ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि सोते समय अचानक उसे लगा कि किसी ने उसके सिर पर भारी पत्थर दे मारा है. दर्द के मारे वो बेहोश हो गया. आरोपियों ने उसे मरा हुआ समझकर छोड़ दिया और वहां से भाग निकले. जब कुछ देर बाद उसे होश आया, तो उसे अहसास हुआ कि ये कोई मामूली चोट नहीं, बल्कि उसके सिर में लोहे की एक बड़ी कील मजबूती से ठोंक दी गई है.
इस दिल दहलाने वाली घटना के बाद सुनील मदद की उम्मीद में स्थानीय नारखी थाने पहुंचा. लेकिन वहां पुलिस की संवेदनहीनता देखिए-आरोप है कि पुलिस ने उसे एफआईआर दर्ज करने के बजाय थाने से ही भगा दिया. अपनी फरियाद अनसुनी होने के बाद लाचार सुनील को एसएसपी सौरभ दीक्षित के दफ्तर का रुख करना पड़ा.
एसएसपी के सामने जब सुनील अपने सिर में कील लेकर पहुंचा, तो वहां हड़कंप मच गया. एसएसपी के आदेश पर तुरंत मामला दर्ज किया गया. अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि अगर आम आदमी न्याय के लिए सीधे बड़े अफसरों के पास न जाए, तो क्या थाने की पुलिस ऐसे गंभीर मामलों में भी हाथ पर हाथ धरे बैठी रहेगी?
घटना के बाद से इलाके में दहशत है. लोग इस बात को लेकर हैरान हैं कि कैसे जमीन जायदाद के चक्कर में एक परिवार इतना गिर सकता है कि वो अपने ही बेटे और भाई की जान लेने पर उतारू हो जाए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन स्थानीय थाने की भूमिका ने जनता के मन में फिर से पुलिस के प्रति अविश्वास पैदा कर दिया है. पीड़ित अब न्याय की गुहार लगा रहा है और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…
Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…
Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…
Gold-Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना 24% सस्ता हुआ है, जबकि भारत में यह…
Middle East News: रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद सऊदी अरब ने यमन में भीषण…
PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…