उत्तर प्रदेश

हादसा या साजिश? विधायक निवास की 7वीं मंजिल से गिरकर पूर्व मंत्री की मौत, जांच में जुटी पुलिस

BJP Leader Death: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधायक निवास की 7वीं मंजिल से गिरकर पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत हो गई. उन्हें छत से नीचे गिरा देख आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पूर्व मंत्री भुर्जी कैसे विधायक निवास की 7वीं मंजिल से नीचे गिरे. फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.

नानकदीन भुर्जी भाजपा के नेता थे और इस समय पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पदाधिकारी के रूप में काम कर रहे थे. जैसे ही उनके विधायक निवास से गिरने की सूचना घरवालों और समर्थकों को मिली, सभी घटनास्थल और सिविल अस्पताल की तरफ दौड़ पड़े. पूर्व मंत्री के बेटे भी सिविल अस्पताल में अपने पिता को देखने पहुंचे थे.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मामले की सूचना मिलने के बाद समर्थक भी सिविल अस्पताल के मोर्चरी के बाहर जुट गए. इसी बीच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस संबंध में पुलिस फिलहाल कुछ भी बताने से बच रही है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने और जांच पूरी होने के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकता है.

पूर्व मंत्री भुर्जी की मौत को लेकर सभी के मन में एक ही सवाल पैदा हो रहा है कि आखिर वो विधायक निवास से गिरे कैसे. नानकदीन भुर्जी पार्टी के कार्यक्रमों में काफी सक्रिय रहते थे. वो फिलहाल भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पदाधिकारी के रूप में काम कर रहे थे. उनके मौत की सूचना मिलते ही भाजपा नेताओं और उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई.

सीसीटीवी से जुटाये जा रहे फुटेज

फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज जुटाये जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि पूर्व मंत्री किन परिस्थितियों में विधायक निवास के 7वीं मंजिल से नीचे गिरे.

ये भी पढ़ें- सावधान! पूरे देश पर मंडराया जलप्रलय का खतरा: दिल्ली में डूबी सड़कें, गुजरात-असम में 118 मौतें

पुलिस ने इस मामले में कुछ खास जानकारी नहीं दी है. अधिकारियों के मुताबिक अभी इस मामले की जांच की जा रही है और उनके विधायक निवास से गिरने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. जांच पूरी होने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है. वहीं नानकदीन भुर्जी की मौत की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया. परिवार के साथ-साथ उनके समर्थकों में भी मातम का माहौल है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

8 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

11 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

24 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

43 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

55 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

1 hour ago