गिरजेश प्रताप सिंह/अम्बेडकर नगर: उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर के महरुआ थाना क्षेत्र से बंदी के जेल में मौत का मामला सामने आया है. शिकायत दर्ज करने पर युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया था. आरोप है कि गिरफ्तारी के बाद थाने में उसकी बेरहमी से पिटाई की गई और उसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था. जिसके बाद तबीयत खराब होने की सूचना देते हुए उसे जिला अस्पताल भिजवाया गया. जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के निशान मिलने और वायरल ऑडियो के सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है. जांच जारी है. चलिए जानते है पूरा मामला:
अम्बेडकरनगर में पुलिस हिरासत के बाद जेल भेजे गए एक बंदी की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में है. अदालत के आदेश पर तत्कालीन जेल अधीक्षक, थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मियों समेत अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. घटना के बाद से परिजनों ने लगातार न्याय की मांग की थी. महरुआ थाना क्षेत्र के अतरौरा गांव निवासी अजय कुमार को 29 मार्च को पुलिस ने एक शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया था.
आरोप है कि गिरफ्तारी के बाद थाने में उसकी पिटाई की गई. इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया. अगले दिन उसकी तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की मां ने थाने में प्रताड़ना का आरोप लगाया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट के निशान भी मिले है, जिससे मामले ने गंभीर रूप ले लिया. रिपोर्ट सामने आने के बाद परिजनों ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
मामले में अदालत ने 10 सितंबर 2025 को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया. आदेश में संबंधित सभी अधिकारियों के नाम शामिल किए गए. मुकदमा दर्ज होने के बाद जांच प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अब जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
Written By: Shubhra Rai (Intern)
सुप्रीम कोर्ट ने बकाया ट्रैफिक ई-चालान की वसूली के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों…
उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. वह…
Farah Baloch: बलूचिस्तान की आजादी की लड़ाई लड़ रही कार्यकर्ता फराह बलूच भारत से अपने…
Gopalganj Crime News: बिहार के गोपालगंज में खौफनाक कत्ल का मामला सामने आया है. महावीरी…
Delhi Pollution Action Plan: दिल्ली और एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण और सर्दियों की चुनौतियों से…
Air Pollution: साल 2000 से 2020 के बीच प्रति व्यक्ति जीडीपी करीब 3 गुना बढ़ी,…