Bihar News: होली से ठीक पहले नवादा जिले के रूपौ थाना क्षेत्र के नावाडीह जंगल में पुलिस ने अवैध शराब माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की. थानाध्यक्ष अविनाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान चार अवैध शराब भट्ठियां मिलीं जिन्हें मौके पर ही पूरी तरह तोड़कर नष्ट कर दिया गया.
शराब और सामग्री नष्ट
पुलिस ने करीब 200 लीटर महुआ जावा और तैयार देसी शराब को नष्ट कर दिया. इसके अलावा शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले महुआ, अन्य कच्चा माल, बर्तन और उपकरण भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिए गए.
माफिया फरार
कार्रवाई के दौरान पुलिस की मौजूदगी का पता चलते ही शराब माफिया जंगल के घने इलाकों में भाग निकले. हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी, लेकिन उनके ठिकानों को ध्वस्त करने से उनके धंधे पर बड़ा असर पड़ा है.
एसपी ने दिया सख्त निर्देश
नवादा के एसपी अभिनव दीवान ने साफ कहा है कि शराब माफिया को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जेल से छूटे पुराने माफियाओं की गतिविधियों पर खास नजर रखी जाएगी और होम डिलीवरी, बिक्री, निर्माण या सेवन के मामलों में सख्त कार्रवाई होगी.
ये भी पढ़ें-वो कोशिश करेंगे कि न्याय न मिले…’, जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले क्या बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद?
शराबबंदी अभियान
यह छापेमारी बिहार सरकार की शराबबंदी नीति को लागू करने के अभियान का हिस्सा है. नवादा पुलिस लगातार जंगलों, गांवों और छिपे ठिकानों पर नजर रख रही है ताकि होली के मौके पर अवैध शराब का निर्माण और बिक्री पूरी तरह रोकी जा सके.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


