गाजियाबाद एनकाउंटर.
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में मसूरी थाने की पुलिस ने एक जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार किया है. इसके बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करते हुए चोरी का माल बरामद कराने की बात की. पुलिस की टीम उसे उसकी बताई हुई जगह पर ले गई. यहां पर उसने पहले से ही छुपाए अवैध हथियार से पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने लगा. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और उसे गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर को मसूरी थाने की पुलिस टीम ने अपराधियों पर कार्रवाई करते हुए एक जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार किया था. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने चोरी और लूट का माल दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, गंग नहर पुल के पास छुपाया है. पुलिस बीती देर रात उसे लेकर माल की बरामदगी के लिए उसकी बताई जगह पर पहुंच गई.
इस दौरान आरोपी राशिद ने पहले से छुपाए गए तमंचे को निकाला और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करके इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया.
सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ गौतम ने बताया है कि पुलिस ने मुठभेड़ में घायल हुए एक जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. उसके कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है. उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में लगभग 12 मामले दर्ज हैं. राशिद उर्फ मुनीर (28) थाना मसूरी से जिला बदर चल रहा है. राशिद मसूरी थाना इलाके का ही रहने वाला है और बीते कई दिनों से मसूरी के साथ-साथ अलग-अलग थाना इलाकों में आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा था.
यह भी पढ़ें: सुल्तानपुर सर्राफा दुकान में डकैती करने वाले दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर
BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…
अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…
हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…
अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…
Birla Mandir Delhi Protest: एक तरफ विपक्ष चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले…
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पीएम मोदी ने रामायण के समरसता और सेवा भाव के संदेश…