उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में बड़ी कार्रवाई: आरोपी असद के अवैध मकान पर प्रशासन ने चिपकाया नोटिस, ढोल बजाकर दी चेतावनी

Ghaziabad Bulldozer Notice: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के खोड़ा अंतर्गत नवनीत विहार में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. तहसीलदार की मौजूदगी में मुख्य आरोपी असद के अवैध रूप से बने मकान पर उप जिलाधिकारी (SDM) का नोटिस चस्पा कर दिया गया है. किसी भी हंगामे की स्थिति से निपटने के लिए इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा.

दरअसल, गाजियाबाद के खोड़ा में प्रशासन ने मुख्य आरोपी असद के घर पर ढोल और लाउडस्पीकर से मुनादी करवाकर नोटिस चस्पा किया है. सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने इस मकान को हटाने के लिए आरोपी को 15 दिन की मोहलत दी गई है. तय समय में जवाब न देने या कब्जा न हटाने पर प्रशासन मकान को ध्वस्त (bulldozer action) कर देगा, जिसका पूरा खर्च भी आरोपी असद से ही वसूला जाएगा.

अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख

गाजियाबाद के खोड़ा अंतर्गत नवनीत विहार (Navneet Vihar) में प्रशासन ने अवैध निर्माण और अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. उप जिलाधिकारी (SDM) द्वारा जारी किए गए नोटिस को तहसीलदार की मौजूदगी में मुख्य आरोपी असद के घर के मुख्य गेट पर चस्पा किया गया.

इस कार्रवाई को पूरी गंभीरता से अंजाम देने के लिए प्रशासन ने बाकायदा ढोल बजवाकर और लाउडस्पीकर के जरिए पूरे इलाके में इसकी घोषणा कराई, ताकि आम जनता को भी इसकी जानकारी मिल सके.

पक्ष रखने के लिए 15 दिनों का समय

प्रशासन द्वारा जारी किए गए इस नोटिस में साफ तौर पर कहा गया है कि यह मकान अवैध कब्जे वाली जमीन पर निर्मित किया गया है. एसडीएम कार्यालय की ओर से आरोपी असद को अपना पक्ष रखने के लिए 15 दिनों का समय दिया गया है. उसे निर्देश दिया गया है कि वह तय समय के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करे.

यदि निर्धारित 15 दिनों के भीतर अवैध कब्जा नहीं हटाया जाता है, तो प्रशासन द्वारा मकान के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी. खास बात यह है कि इस पूरी कार्रवाई और तोड़फोड़ में होने वाला खर्च भी आरोपी से ही वसूला जाएगा. कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा.

यह भी पढ़ें:  ग्वालियर के मुरार में रैली के दौरान अचानक क्यों भड़क गए लोग? पुलिस पर किया पथराव, सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

3 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

44 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

55 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago