Ghaziabad Suicide News: ऑनलाइन गेमिंग की लत किस हद तक जानलेवा हो सकती है, इसकी एक खौफनाक बानगी गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में देखने को मिली. भारत सिटी सोसाइटी के बी-1 टावर की 9वीं मंजिल से कूदकर तीन नाबालिग सगी बहनों ने आत्महत्या कर ली. घटना मंगलवार रात करीब 2 बजे की है. बताया जा रहा है कि तीनों बहनें एक ‘कोरियन लव गेम’ की शिकार थीं और पिता द्वारा गेम खेलने से रोकने पर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया.
पुलिस (Ghaziabad Police) के मुताबिक, तीनों बहनें निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) फ्लैट नंबर 907 में रहती थीं. रात में जब पूरा परिवार सो रहा था, तीनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा और बालकनी से छलांग लगा दी. गिरने की तेज आवाज सुनकर जब पड़ोसी और गार्ड वहां पहुंचे, तो जमीन पर तीन लाशें पड़ी थीं.
पिता चेतन कुमार (जो ऑनलाइन ट्रेडिंग करते हैं) ने बताया कि कोरोना काल के बाद से ही तीनों बच्चियों ने स्कूल जाना छोड़ दिया था. वे घर में ही रहती थीं और बाहरी दुनिया से उनका संपर्क कट चुका था. वे दिन-रात मोबाइल पर एक टास्क-बेस्ड गेम खेलती थीं. घटना वाली रात पिता ने उन्हें गेम खेलने पर फटकार लगाई थी और कथित तौर पर मोबाइल खेलने से मना किया था. इसी बात से नाराज होकर उन्होंने यह कदम उठाया.
बताया जा रहा है कि लड़कियां जिस गेम की आदी थीं, वह एक तरह का ऑनलाइन चैट और टास्क सिस्टम है. इसमें सामने वाला खुद को कोरियन या विदेशी बताकर दोस्ती करता है. भरोसा जीतने के बाद धीरे-धीरे अजीबोगरीब टास्क दिए जाते हैं. टास्क पूरा न करने पर मानसिक दबाव बनाया जाता है और डराया जाता है.
ये भी पढ़ें: अब ‘क्रिटिकल मिनरल्स’! ट्रेड डील के बाद जयशंकर का वॉशिंगटन में ‘पावर प्ले’, रुबियो-बेसेंट के साथ बैठक से क्या निकला?
एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पुलिस ने तीनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी. मौके से पुलिस को हाथ से लिखे कुछ पेपर भी मिले हैं, जो इस केस की गुत्थी सुलझाने में अहम हो सकते हैं. पुलिस हर पहलू (सुसाइड और गेमिंग एंगल) से जांच कर रही है.
मसला मानसिक परेशानी का हो, तो घबराना नहीं है! किसी भरोसेमंद वयस्क से बात करें या इन नंबरों पर संपर्क करें
मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…
SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…
सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…
शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…
पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…