Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

‘कोरियन गेम’ ने ली गाजियाबाद के 3 मासूमों की जान? हाथ पकड़कर 9वीं मंजिल से कूदीं बहनें

Ghaziabad Suicide News: भारत सिटी सोसाइटी में 3 सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि ‘कोरियन लव गेम’ की लत और पिता की डांट इसके पीछे की वजह है. फिलहाल पुलिस जांच जारी है.

Ghaziabad Suicide News Bharat City Society Online Game Addiction

Ghaziabad Suicide News: ऑनलाइन गेमिंग की लत किस हद तक जानलेवा हो सकती है, इसकी एक खौफनाक बानगी गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में देखने को मिली. भारत सिटी सोसाइटी के बी-1 टावर की 9वीं मंजिल से कूदकर तीन नाबालिग सगी बहनों ने आत्महत्या कर ली. घटना मंगलवार रात करीब 2 बजे की है. बताया जा रहा है कि तीनों बहनें एक ‘कोरियन लव गेम’ की शिकार थीं और पिता द्वारा गेम खेलने से रोकने पर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया.

पुलिस (Ghaziabad Police) के मुताबिक, तीनों बहनें निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) फ्लैट नंबर 907 में रहती थीं. रात में जब पूरा परिवार सो रहा था, तीनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा और बालकनी से छलांग लगा दी. गिरने की तेज आवाज सुनकर जब पड़ोसी और गार्ड वहां पहुंचे, तो जमीन पर तीन लाशें पड़ी थीं.

कोरोना के बाद बदली दुनिया

पिता चेतन कुमार (जो ऑनलाइन ट्रेडिंग करते हैं) ने बताया कि कोरोना काल के बाद से ही तीनों बच्चियों ने स्कूल जाना छोड़ दिया था. वे घर में ही रहती थीं और बाहरी दुनिया से उनका संपर्क कट चुका था. वे दिन-रात मोबाइल पर एक टास्क-बेस्ड गेम खेलती थीं. घटना वाली रात पिता ने उन्हें गेम खेलने पर फटकार लगाई थी और कथित तौर पर मोबाइल खेलने से मना किया था. इसी बात से नाराज होकर उन्होंने यह कदम उठाया.

कोरियन गेम का जानलेवा जाल

बताया जा रहा है कि लड़कियां जिस गेम की आदी थीं, वह एक तरह का ऑनलाइन चैट और टास्क सिस्टम है. इसमें सामने वाला खुद को कोरियन या विदेशी बताकर दोस्ती करता है. भरोसा जीतने के बाद धीरे-धीरे अजीबोगरीब टास्क दिए जाते हैं. टास्क पूरा न करने पर मानसिक दबाव बनाया जाता है और डराया जाता है.

ये भी पढ़ें: अब ‘क्रिटिकल मिनरल्स’! ट्रेड डील के बाद जयशंकर का वॉशिंगटन में ‘पावर प्ले’, रुबियो-बेसेंट के साथ बैठक से क्या निकला?

पुलिस को मिले हाथ से लिखे नोट (Ghaziabad Bharat City Society)

एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पुलिस ने तीनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी. मौके से पुलिस को हाथ से लिखे कुछ पेपर भी मिले हैं, जो इस केस की गुत्थी सुलझाने में अहम हो सकते हैं. पुलिस हर पहलू (सुसाइड और गेमिंग एंगल) से जांच कर रही है.

मसला मानसिक परेशानी का हो, तो घबराना नहीं है! किसी भरोसेमंद वयस्क से बात करें या इन नंबरों पर संपर्क करें

  • – iCALL टोल फ्री नंबर: 9152987821 (सोमवार-शनिवार, सुबह 10:00 बजे – रात 8:00 बजे)
  • – Fortis: +918376804102
  • – iCALL Psychosocial Helpline: 9372048501, 9920241248, 8369799513
  • – Samaritans Mumbai: 918422984528, 918422984529, 918422984530


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism