Bharat Express DD Free Dish

अब ‘क्रिटिकल मिनरल्स’! ट्रेड डील के बाद जयशंकर का वॉशिंगटन में ‘पावर प्ले’, रुबियो-बेसेंट के साथ बैठक से क्या निकला?

S Jaishankar US Visit: विदेश मंत्री जयशंकर ने मार्को रुबियो और स्कॉट बेसेंट से मुलाकात की है. माना जा रहा है कि ट्रेड डील के बाद अब क्रिटिकल मिनरल्स और क्वाड पर सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनने वाली है. जानिए बैठक में क्या हुआ?

S Jaishankar US Visit india us trade deal Marco Rubio Scott Bessent Meeting

S Jaishankar US Visit: पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई ऐतिहासिक ‘ट्रेड डील’ के महज 24 घंटे बाद भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर (S. Jaishankar) वॉशिंगटन डीसी में एक्शन मोड में नजर आए. अपने तीन दिवसीय दौरे (3-5 फरवरी) के पहले दिन जयशंकर ने अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट (Scott Bessent) और विदेश मंत्री मार्को रुबियो (Marco Rubio) के साथ बैक-टू-बैक हाई-प्रोफाइल बैठकें कीं.

जयशंकर का यह दौरा इस लिए भी अहम हो जाता है क्योंकि, अमेरिका बुधवार को वॉशिंगटन में पहली बार ‘क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्टीरियल’ की मेजबानी कर रहा है. इसमें 50 से ज्यादा देश हिस्सा लेंगे. जयशंकर की मौजूदगी इसमें भारत की अहम भूमिका को दर्शाती है.

ट्रेड के बाद अब ‘क्रिटिकल मिनरल्स’ (S Jaishankar Marco Rubio Meeting)

जयशंकर और मार्को रुबियो की मुलाकात का सबसे अहम मुद्दा ‘क्रिटिकल मिनरल्स’ (Critical Minerals) रहा. ये वो दुर्लभ खनिज हैं जो रक्षा, मोबाइल चिप्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल और क्लीन एनर्जी के लिए जरूरी हैं और अभी इनकी सप्लाई पर चीन का दबदबा है.

दोनों नेताओं ने क्रिटिकल मिनरल्स की खोज, खनन और प्रोसेसिंग में सहयोग को औपचारिक रूप देने पर सहमति जताई. इसका सीधा मकसद चीन पर निर्भरता कम करना और सप्लाई चेन को सुरक्षित करना है. रुबियो ने बैठक के बाद कहा कि दोनों लोकतांत्रिक देश नए आर्थिक अवसर खोलने और ऊर्जा सुरक्षा के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए मिलकर काम करेंगे.

बेसेंट के साथ आर्थिक खाका (S Jaishankar Scott Bessent Meeting)

मार्को रुबियो से भेंट से पहले जयशंकर ने ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट से मुलाकात की. अधिकारियों के मुताबिक, यह बैठक रविवार को घोषित ट्रेड डील (जिसमें टैरिफ 25% से घटाकर 18% किया गया) की बारीकियों को तय करने के लिए थी. व्यापार को आसान बनाना, मार्केट एक्सेस और नियमों में तालमेल. जयशंकर ने इसे ‘उपयोगी चर्चा’ बताया जो राजनीतिक फैसलों को जमीनी हकीकत में बदलेगी.

ये भी पढ़ें: खुल गया अमृत उद्यान, जानें कैसे मिलेगी एंट्री?

अमेरिका ने दोहराई प्रतिबद्धता (S Jaishankar In US)

अमेरिकी विदेश विभाग के डिप्टी प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने बताया कि दोनों नेताओं ने क्वाड के जरिए सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई. उन्होंने माना कि एक समृद्ध और सुरक्षित इंडो-पैसिफिक क्षेत्र दोनों देशों के साझा हितों के लिए जरूरी है. बैठक में रक्षा, परमाणु सहयोग और तकनीक जैसे स्तंभों पर भी चर्चा हुई. दोनों पक्ष जल्द ही विभिन्न संस्थागत बैठकों को आयोजित करने पर सहमत हुए हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read