Ghaziabad Fire: सोनु खान/गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से आज सुबह एक डराने वाली खबर सामने आई. वसुंधरा सेक्टर-9 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई. गनीमत यह रही कि दमकल विभाग की मुस्तैदी और तत्परता ने एक बड़ी अनहोनी को होने से पहले ही रोक लिया.
घटना सोमवार सुबह की है, जब गाजियाबाद कमिश्नरेट क्षेत्र के फायर स्टेशन वैशाली को सुबह करीब 05:31 बजे आग लगने की सूचना मिली. वसुंधरा सेक्टर-9 की झुग्गियों से उठती ऊंची लपटों और काले धुएं ने आसपास के इलाके में दहशत फैला दी. सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी और वैशाली के प्रभारी के नेतृत्व में बिना देरी किए तीन फायर टैंकरों को घटनास्थल की ओर रवाना कर दिया गया.
जब फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, तो पांच झुग्गियां आग की चपेट में थीं और लपटें विकराल रूप ले चुकी थीं. टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और चारों तरफ से हौज पाइप लाइन बिछाकर पंपिंग शुरू की. दमकलकर्मियों की कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया.
फायर यूनिट की त्वरित कार्रवाई का ही नतीजा था कि आग को आसपास के पक्के मकानों तक फैलने से रोक लिया गया, वरना यह हादसा काफी बड़ा रूप ले सकता था. सबसे राहत वाली बात यह रही कि इस पूरी घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने भी मौके की स्थिति का जायजा लिया और राहत कार्य की पुष्टि की.
-भारत एक्सप्रेस
सुचेता दलाल और देबाशीष बासु की 2026 में प्रकाशित किताब 'पाथब्रेकर्स: हाउ 10 विजनरी लीडर्स…
आलीराजपुर के सोंडवा क्षेत्र में तुअर की फसल के बीच छिपकर गांजे की खेती की…
JAANTA RAJA DAY 2 IN GHAZIABAD: दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के तत्वावधान में गाजियाबाद…
Gwalior Child Sacrifice Attempt Case: ग्वालियर के करहिया थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय बच्चे पर…
Babulal Kharadi Controversial Statement: राजस्थान के मंत्री बाबूलाल खराड़ी के एक बयान से इन दिनों…
Nagastra-2 Anti-Tank Loitering Munition: सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड ने भारतीय सेना को स्वदेशी नागास्त्र-2…