उत्तर प्रदेश

CM Yogi ने गाजीपुर को दी कई सौगात, बोले- माफिया मुक्त गाजीपुर अब तरक्की की राह पर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गाजीपुर को विकास की कई सौगात दी. सीएम ने यहां पत्रकारों से बातचीत भी की. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों की मांग पर गाजीपुर में अंधऊ चौकिया बाईपास के प्रस्ताव को स्वीकृति दी.

उन्होंने कहा कि इससे विकास बढ़ेगा और यातायात की समस्या का समाधान होगा. चितनाथ घाट व कलेक्टर घाट से गाजीपुर से जुड़े कॉरिडोर निर्माण से संबंधित प्रस्ताव का डीपीआर मंगाया गया है. इस पर भी आगे कार्रवाई होगी. विकास का सिलसिला अनवरत चलता रहेगा. जनपद अच्छी दिशा में आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि मेरिट के आधार पर तेजी से राजस्व वादों का निस्तारण भी हुआ है.

पुलिस भर्ती प्रक्रिया में गाजीपुर के 1534 युवा चयनित

सीएम ने कहा कि अभी यूपी की पुलिस भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया गया है. देश के सबसे बड़े पुलिस बल में 60,244 युवाओं की भर्ती हुई है. इनमें से 1534 अभ्यर्थी गाजीपुर जनपद के हैं. सीएम ने चयनित अभ्यर्थियों व उनके परिवारों को बधाई दी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि गाजीपुर अत्यंत महत्वपूर्ण जनपद है. जनपद का इतिहास रामायण काल और उससे भी प्राचीन है. बीच के कालखंड में इस जनपद को पहचान के संकट से गुजरना पड़ा था, लेकिन आज पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज यहां की पहचान बन गई है.

हर घर तक शुद्ध पेयजल की उपलब्धता का निर्देश

मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज का निरीक्षण किया और विकास कार्यों की समीक्षा की. मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में यहां 1100 करोड़ की परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं या कुछ निर्माणाधीन भी हैं. जलजीवन मिशन के अंतर्गत यहां युद्ध स्तर पर कार्य चल रहे हैं. उनकी क्वालिटी को मेंटेन करते हुए हर घर तक शुद्ध पेयजल की उपलब्धता हो, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं.

माफिया मुक्त जनपद बना गाजीपुर

सीएम ने कहा कि गाजीपुर माफिया मुक्त जनपद बना है. विकास की प्रक्रिया के साथ गाजीपुर अब आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का लाभ प्राप्त कर रहा है, जिसमें पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को शक्तिनगर तथा गंगा एक्सप्रेसवे को मीरजापुर, भदोही, वाराणसी, चंदौली होते हुए गाजीपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे तक मिलाने की कार्रवाई आगे बढ़ने जा रही है. आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर जनपद गाजीपुर को नई पहचान दिलाएगा. सीएम ने कहा कि गाजीपुर की जनता-जनार्दन को जल्द ही विकास परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण की सौगात देंगे.

ये भी पढ़ें: सरकारी अस्पतालों को मिले 355 विशेषज्ञ डॉक्टर, सर्जरी को मिलेगी रफ्तार: ब्रजेश पाठक

-भारत एक्सप्रेस 

Anuj Kumar

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

28 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

31 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

3 hours ago