Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सरकारी अस्पतालों को मिले 355 विशेषज्ञ डॉक्टर, सर्जरी को मिलेगी रफ्तार: ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी अस्पतालों में 355 विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि इससे सर्जरी, बच्चों और महिलाओं के इलाज में तेजी आएगी.

Brajesh Pathak

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक.

UP News: मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए सरकारी अस्पतालों में 355 विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने डॉक्टरों की तैनाती की स्वीकृति प्रदान कर दी है.
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि सरकार अभियान चलाकर विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती कर रही है.

नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तहत विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया था. रिवर्स बिडिंग के तहत 355 विशेषज्ञ डॉक्टरों का चयन किया गया है.

सर्जरी को मिलेगी गति

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि 80 एनस्थीसिया विशेषज्ञों का चयन किया गया है. इससे अस्पतालों में सर्जरी के लिए एनस्थीसिया विशेषज्ञों का इंतजार नहीं करना होगा. सर्जरी की संख्या में भी वृद्धि होगी. बच्चों को अच्छा व आधुनिक इलाज उपलब्ध कराने के लिए 78 बाल रोग विशेषज्ञों का चयन किया गया है. इससे बच्चों को समय पर इलाज मिल सकेगा.

महिला रोग विशेषज्ञों का भी चयन

सुरक्षित प्रसव कराने के लिए 63 महिला रोग विशेषज्ञों की अस्पताल में तैनाती की जा रही है. इससे गर्भवती महिलाएं व विभिन्न बीमारी से पीड़ित महिलाओं को आसानी से उपचार मिल सकेगा. साथ ही 32 आर्थोपैडिक्स, 27 जनरल सर्जन, 20 पैथोलॉजिस्ट, 11 रेडियोलॉजिस्ट, 11 कन्सल्टेंट मेडिसिन, आठ जनरल मेडिसिन, आठ ईएनटी विशेषज्ञों का चयन किया गया है.

एक चेस्ट फीजिशियन, पांच मानसिक रोग विशेषज्ञ, तीन माइक्रोबायोलॉजिस्ट, सात नेत्र रोग विशेषज्ञ व एक फिजिशियन का चयन किया गया है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि मरीजों को बेहतर उपचार मुहैया कराने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: यूपी CID ने अपराधियों पर कसा शिकंजा, भ्रष्टाचारी हुए भयभीत

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital