उत्तर प्रदेश

फरवरी में सिर पर सजने वाला था सेहरा, मां की तेरहवीं पर बड़े भाई ने ही छीन ली छोटे भाई की जिंदगी, सिर में गोली मारकर की हत्या

Gorakhpur Murder Case: मां की तरेहवीं चल रही थी. चारों बेटे खर्च को लेकर बहस कर रहे थे. देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि बड़े भाई ने तैश में आकर अपने ही छोटे भाई की खोपड़ी में तमंचे से गोली दाग दी. जिस छोटे भाई की फरवरी में शादी होने वाली थी, उसकी अस्पताल में मौत हो गई. एक ही घर में कुछ दिनों के भीतर दूसरी बार मातम छा गया.

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की तफ्तीश में जुट गई.

गोरखपुर के रेतवाहिया गांव का है मामला

दरअसल यह मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का है. जहां के पिपराइच थाना क्षेत्र के गंजल भूषण बड़की रेतवाहिया गांव में चार बेटों की एक मां की मौत हो गई थी. मां की तेरहवीं चल रही थी. तीन भाईयों से अलग रह रहा बड़ा भाई भी अपनी मां के ब्रह्मभोज में शामिल होने के लिए पहुंचा था. दोपहर करीब 12 बजे ब्रह्मभोज में हुए खर्च और मां की छोड़ी हुई संपत्ति को लेकर भाईयों में कहासुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई दुर्गविजय शर्मा ने अपने छोटे भाई शुभम शर्मा को तमंचे से गोली मार दी. गोली लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई. गोली लगते ही वो जमीन पर गिर पड़ा. आनन-फानन में लोग उसे मेडिकल कॉलेज ले गए. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पुलिस की पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की. पुलिस की पूछताछ में पता चला कि बड़ा भाई परिवार से अलग रह रहा था. मां के ब्रह्मभोज में हुए खर्च को लेकर छोटे भाई से बहस कर रहा था. छोटे भाई की शादी तय हो चुकी थी और फरवरी में शादी होने वाली थी. दोनों में बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट जैसी स्थिति पैदा हो गई. जिसके बाद तैश में आकर बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर में गोली मार दी. जबतक परिवार के अन्य लोग बड़े भाई से तमंचा छीना तबतक वो फरार हो चुका था.

गांव में पसरा है सन्नाटा

इस घटना के बाद से ही पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. गांव में बस इसी बात की चर्चा है कि अभी मां की मौत को परिवार भूला भी नहीं तबतक उस मां के बेटे की भी मौत हो गई.

ये भी पढ़ें- चार महीने पुराने प्रेम विवाह का खूनी अंजाम, साले ने जीजा को उतारा मौत के घाट

इस मामले को लेकर एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने मीडिया को बताया कि मां के ब्रह्मभोज में बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मार कर हत्या कर दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

14 minutes ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

48 minutes ago

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

1 hour ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

2 hours ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

2 hours ago