Greater Noida Drug Racket
Greater Noida Drug Racket: ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से अलग-अलग तरह के ड्रग्स सहित, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद हुई है. पुलिस मामले की पूरी तफ्तीश कर रही है.
जानकारी के मुताबिक ये सभी आरोपी पोर्टर से नशे का सामान मंगाकर स्कूल-कॉलेज और हॉस्टल के बच्चों को महंगे दामों पर बेचते थे. पुलिस के मुताबिक एक ग्राम नशे के लिए ये लोगों से 3 से 4 हजार रुपये तक लेते थे. गिरफ्तार सभी आरोपियों की उम्र 22 साल से 29 साल के बीच है.
चारों आरोपी माल लेकर थाना नॉलेज पार्क इलाके में मौजूद क्राउन एक्सपो मार्ट की तरफ जा रहे थे. तभी मुखबिर खास से पुलिस को इनकी सूचना मिल गई. पुलिस ने एक्सपो मार्ट के आगे पड़ने वाली पुलिया पर इन्हें रोक लिया और तलाशी शुरू कर दी. तलाशी के दौरान इनके पास से 1 किलो 50 ग्राम शिलॉन्ग गांजा, 70 ग्राम एमडी, 75 ग्राम ओजी, 144 पिल्स एमडीएमए, 63 ग्राम हैश और घटना में प्रयुक्त एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है.
पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से बरामद ड्रग्स की कुल कीमत 15 लाख रुपये है. ये स्कूल और कॉलेज के बच्चों को नशा बेचते थे.
इस संबंध में एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस आयुक्त महोदया के निर्देशन में नशा और नशे के कारोबार के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज थाना नॉलेज पार्क पुलिस के द्वारा 4 अभियुक्तों को लगभग 15 लाख रुपये कीमत की ड्रग्स और नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया है.
उन्होंने कहा कि पुलिस इन लोगों की तफ्तीश में जुटी है कि इन्हें माल कौन सप्लाई करता था और ये किसे बेचते थे. ये सभी आरोपी 22 साल से लेकर 29 साल तक की उम्र के हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi Yamuna Cleaning Plan: दिल्ली सरकार 9 हजार करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से साबरमती की…
Garba Molestation Case: नालासोपारा गरबा इवेंट के दौरान नाबालिग से छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया…
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी…
सोशल मीडिया पर दो बच्चों का बड़ी साइकिल चलाने का अनोखा देसी जुगाड़ वायरल हो…
Gold-Silver Price Today: दशहरे के दिन सोने और चांदी के बाजार में क्या रहे हाल?…
यमन के शबवा इलाके में हूती विद्रोहियों के हमले में सऊदी समर्थित सरकारी सेना के…