Greater Noida News
Greater Noida News: अपनी मांगों को लेकर ग्रेटर नोएडा के किसान आज लखनऊ कूच करने वाले थे. किसान लखनऊ मुख्यमंत्री से मिलने के लिए निकलते उससे पहले ही पुलिस प्रशासन ने किसानों के घर जाकर उन्हें नजरबंद कर दिया.
ग्रेटर नोएडा के कई गांवों के किसान पिछले 2 दशकों से अपनी 4 प्रतिशत अतिरिक्त आवासीय भूखंड की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं. पैदल मार्च करने वाले किसानों को नजरबंद करने के बाद जिला प्रशासन ने उनकी प्राधिकरण के अधिकारियों से मीटिंग कराई. जिसमें कई गांवों के किसान पहुंचे हुए थे.
किसानों ने प्राधिकरण के अधिकारियों से अपनी चार प्रतिशत अतिरिक्त भूखंड के मामले पर चर्चा की. किसानों के अनुसार प्राधिकरण ने उनसे 1 सप्ताह का समय लेकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. किसानों ने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी जाती है तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे.
इस संबंध में गांव घोड़ी बछेड़ा के किसान राम देव सिंह रावल ने कहा,
हम लखनऊ को कूच करने वाले थे, लेकिन हमें अथॉरिटी बुलाया गया, वहां पर हमारे प्रधान और सरपंच सहित सभी किसान वहां पहुंचे हुए थे. उन्होंने हमें वार्ता पर बुलाया था. वार्ता हुई और अथॉरिटी ने माना कि तुम्हारे 4 प्रतिशत प्लॉट की मांग जायज है और तुम्हें मिलनी चाहिये. उन्होंने कहा कि हम लेटर बनायेंगे और आगे आपलोगों को सूचनार्थ करेंगे. एसडीएम सहित कई अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि हम आपलोगों की मांग को आगे भेजेंगे. आपलोगों को हम शुक्रवार तक का समय देते हैं. अगर शुक्रवार को कोई बात ऐसी हुई तो हम आपका सोमवार तक निर्णय कर लेंगे. हमें निर्णय चाहिये.
ये भी पढ़ें- आखों में आई ड्रॉप की जगह डाल दी कफ सीरप…चली गई रोशनी! MP के सागर में सरकारी अस्पताल ने ये क्या कर डाला?
वहीं किसानों के मामले को लेकर एसडीएम अजय शर्मा ने कहा कि किसानों की 4 प्रतिशत अतिरिक्त प्लॉट देने की मांग थी. उस मांग को पॉजिटिव अथॉरिटी की तरफ से लेते हुए शासन को पत्र भेजा जा रहा है. किसानों के साथ बातचीत करने के लिए 10 सदस्यीय कमेटी बना दी गई है. अगले चरण में हम किसानों से बात करेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…
Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…
सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…
RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…