Monica Nagar Murder Case
Monica Nagar Murder Case: ग्रेटर नोएडा में नवविवाहिता मोनिका नागर मौत मामले में नया मोड़ आ गया है. मृतका के लाइव फांसी लगाने का वीडियो सामने आया है. जिसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं बताया है. वीडियो में मोनिका रोते-रोते पंखे पर दुपट्टा डालकर गले में फंदा लगाते दिख रही है.
यह मामला दादरी थाना क्षेत्र के घोड़ी बछेड़ा का है. इस मामले में मोनिका की मां ने पति सहित 7 लोगों के खिलाफ पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया था.
FIR में मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर आरोप लगाया था कि पति सहित कुल 7 लोगों ने प्रॉपर्टी के लिए मोनिका को जलाकर मार डाला था. मोनिका की मां की शिकायत पर दादरी पुलिस ने थाने में मामला दर्ज कर लिया था. इस मामले में पुलिस ने मोनिका के पति को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है.
मोनिका नागर ने दादरी के घोड़ी बछेड़ा गांव के रहने वाले प्रिंस चौहान से 3 महीने पहले लव मैरिज की थी. 6 मई को मोनिका की मौत हो गई. मोनिका के परिजनों ने पति प्रिंस चौहान के परिजनों पर प्रताड़ित कर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया था. परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि मोनिका की हत्या कर शव को जलाने का भी प्रयास किया गया, लेकिन परिजनों ने तबतक पुलिस बुला ली. जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.
अब मोनिका की मौत के 6 दिनों के बाद एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वह रोते हुए कह रही है कि उसकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है. 6 मिनट 13 सेकेंड के इस वीडियो में मोनिका ने सिर्फ यहीं शब्द कहे हैं. इसके बाद वो पंखे पर फंदा डालकर फांसी लगा लेती है.
इस मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है. अब वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आ चुकी है. वीडियो को फॉरेंसिक लैब में जांच के लिए भेज दिया गया है.
ये भी पढ़ें- ‘ऑपरेशन लुटेरे स्कूल’ में खुलेगी प्राइवेट स्कूलों की पोल, 13 मई को भारत एक्सप्रेस पर जरूर देखिए यह शो
पुलिस के मुताबिक मोनिका की मौत के बाद परिजनों ने शव को श्मशान घाट पर न जलाकर उसे कहीं दूसरी जगह जलाने की कोशिश की थी. यह मुकदमा मृतका की मां की तरहरीर पर हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…