दुनिया

पाकिस्तान का पंचमुखी हनुमान मंदिर: यहां खूब लगते हैं ‘जय श्री राम’ के जयकारे, सदियों से सुरक्षित बजरंगबली की प्रतिमा

Panchmukhi Hanuman Karachi Pakistan: आज भारत में कई स्‍थानों पर जब ‘बड़ा मंगल’ (बुढ़वा मंगल) मनाया जा रहा है, तब हमारे पश्चिमी पड़ोसी यानी पाकिस्तान के कराची से भी भक्ति की अनूठी तस्वीर सामने आई है. कराची स्थित ‘श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर’ केवल हिंदुओं की आस्‍था के लिए ही नहीं, बल्कि ऐतिहासिक संरक्षण के कारण भी चर्चा में है. यह मंदिर लगभग 1500 साल पुराना है, जो अभी सुरक्षित है. ये हैरत की बात है क्‍योंकि पाकिस्‍तान में मंदिरों की संख्‍या घटकर काफी कम रह गई है.

स्वयंभू प्रतिमा: जमीन से प्रकट हुई यह बजरंग मूर्ति

कराची के ‘सोल्जर बाजार’ इलाके में स्थित इस मंदिर की बड़ी विशेषता यहाँ स्थापित हनुमानजी की प्राचीन मूर्ति है. पौराणिक मान्यता है कि यह मूर्ति किसी कलाकार द्वारा तराशी नहीं गई है, बल्कि यह ‘स्वयंभू’ प्रतिमा है. यानी यह जमीन से खुद-ब-खुद प्रकट हुई थी. पंचमुखी स्वरूप वाली यह मूर्ति प्राकृतिक नीले और सफेद रंग के पत्थर की है. भक्तों का मानना है कि इस मंदिर की 11 परिक्रमा करने से हर बिगड़ा काम बन जाता है.

त्रेतायुग में यहां भगवान श्री राम का आना हुआ था

कुछ ऐतिहासिक दस्तावेजों के अनुसार, इस मंदिर का अस्तित्व त्रेतायुग से है. यहां भगवान श्री राम के चरण पड़े थे. बीते हजारों सालों में यहां कई मंदिर टूटे और फिर से बने. मौजूदा मंदिर का र्निर्माण 1882 में करवाया गया था, लेकिन मुख्य मूर्ति (विग्रह) हजारों साल पुरानी है. यह मंदिर सांप्रदायिक सौहार्द की भी मिसाल माना जाता है, जहाँ कई बार स्थानीय मुस्लिम भी मंदिर की सुरक्षा और उत्सवों में सहयोग करती है.

जीर्णोद्धार पर खुदाई में मिले थे कई प्राचीन अवशेष

कुछ साल पहले जब इस मंदिर के परिसर में जीर्णोद्धार के लिए खुदाई की गई थी, तब वहाँ से हिंदू देवी-देवताओं की कई अन्य प्राचीन मूर्तियां और नक्काशीदार पत्थर मिले थे. भारतीय पुरातत्व विशेषज्ञों का भी मानना है कि यह स्थल दक्षिण एशिया के सबसे महत्वपूर्ण हिंदू धरोहरों में से एक है. पाकिस्तान सरकार ने भी इसे राष्ट्रीय विरासत घोषित करने की प्रक्रिया में शामिल किया है, ताकि इस ऐतिहासिक संरचना को बचाया जा सके.

बड़ा मंगल पर बजरंगबली के भंडारे और पूजा-अर्चना

भले ही सरहदें अलग हों, लेकिन भक्तों की आस्था एक जैसी है. बड़ा मंगल के अवसर पर यहाँ विशेष भंडारे और पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाता है. कराची में रहने वाले अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के साथ-साथ कई सिंधी परिवार यहाँ अपनी मन्नतें लेकर आते हैं. मंदिर के पुजारी बताते हैं कि विभाजन के कठिन समय में भी इस मंदिर को कोई नुकसान नहीं पहुँचा था, जो अपने आप में एक चमत्कार माना जाता है. यह मंदिर हमें याद दिलाता है कि आस्था और संस्कृति की जड़ें भूगोल की सीमाओं से कहीं अधिक गहरी होती हैं. आज के समय में यह मंदिर दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव की एक अहम कड़ी बना हुआ है.

यह भी पढ़िए: क्या आपने इस मंदिर में किए हैं दर्शन? यहां सदियों से हवा में लटका है स्तंभ, रहस्य जानने दुनिया भर से आते हैं श्रद्धालु

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

7 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

7 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

8 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

8 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

9 hours ago