ग्रेटर नोएडा में मोनिका नागर मौत मामले में नया मोड़, सामने आया लाइव सुसाइड का दिल दहला देने वाला वीडियो, जांच में जुटी पुलिस
Monica Nagar Murder Case: ग्रेटर नोएडा में नवविवाहिता मोनिका नागर मौत मामले में नया मोड़ आ गया है. मृतका के लाइव फांसी लगाने का वीडियो सामने आया है. जिसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं बताया है. वीडियो में मोनिका रोते-रोते पंखे पर दुपट्टा डालकर गले में फंदा लगाते दिख रही है.





