नोएडा/लखनऊ, 8 अक्टूबर 2025: राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि जीएसटी के सरलीकरण ने न केवल लोगों के लिए त्योहारों में खुशियां बढ़ाई हैं, बल्कि यह भारतीय अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकेत भी है. उन्होंने कहा कि जीएसटी के सरल नियमों ने बाजार में मांग को बढ़ावा दिया है, जिससे उत्पादन में वृद्धि होगी और देश आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ेगा. डॉ. शर्मा ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी अभियान और कर सुधारों ने अर्थव्यवस्था को मजबूती दी है, जिससे भारत एक बार फिर वैश्विक मंच पर दाता के रूप में उभर रहा है.
डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति ने कभी आक्रमण को बढ़ावा नहीं दिया, फिर भी आक्रांताओं ने देश को लूटा. आजादी के बाद कांग्रेस सरकारों के दौरान देश को सड़े गेहूं तक खाने पड़े, लेकिन मोदी सरकार में आज 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है. उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में भारत ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है. प्रति व्यक्ति आय 2014 में 46,000 रुपये थी, जो अब बढ़कर 1,14,000 रुपये हो गई है. कोरोना काल में भारत ने स्वदेशी वैक्सीन बनाकर दुनिया को सुरक्षित किया, जो आत्मनिर्भरता का प्रतीक है.
भाजपा सांसद ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के अच्छे कार्यों से उनकी जमीन खिसक रही है. विपक्ष बिना सोचे-समझे सरकार की आलोचना करता है और कई बार विदेशी ताकतों के इशारे पर बोलता है. उन्होंने विपक्षी नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री के विदेश दौरों पर सवाल उठाते हैं, लेकिन अपने विदेशी पर्यटन की जानकारी छिपाते हैं. डॉ. शर्मा ने कहा कि विपक्ष की यह विडंबना उनकी हताशा को दर्शाती है.
डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि जीएसटी सरलीकरण अमेरिका जैसे देशों द्वारा लगाए गए टैरिफ का जवाब है. विकसित देश भारत की मजबूत होती अर्थव्यवस्था से घबरा रहे हैं, जो अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है. उन्होंने यूपीए सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि उस दौरान विदेशी दबाव में फैसले लिए जाते थे. मुंबई हमले के समय भी पाकिस्तान को जवाब नहीं दिया गया था. इसके विपरीत, मोदी सरकार में आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया गया है. आज भारत न केवल याचक नहीं, बल्कि दाता बन रहा है और रक्षा उत्पादन में भी आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है.
डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि देश के विकास के लिए प्रेम और अनुशासन जरूरी है. अगर छतों से पत्थर बरसेंगे, तो पुलिस को लाठी चलानी पड़ेगी. उन्होंने जोर देकर कहा कि यह बदला हुआ भारत है, जहां अनुशासन का पालन अनिवार्य है. इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री नवाब सिंह नागर, भाजपा अध्यक्ष महेश चौहान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.
यह भी पढ़िए: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि
Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…
Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…