उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आठ वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की तैनाती बदली

उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया हैं. सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक आठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. माना जा रहा है कि यह तबादले शासन व्यवस्था को और सुचारु बनाने तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में तेजी लाने के उद्देश्य से किए गए हैं.

कौन कहां भेजे गए?

  • सेल्वा कुमारी जे. को महानिदेशक, प्राविधिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश तथा सचिव, प्राविधिक शिक्षा विभाग बनाया गया है.
  • समीर वर्मा को सचिव, नियोजन विभाग एवं महानिदेशक, अर्थ एवं संख्या, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
  • प्रभु नारायण सिंह को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) नियुक्त किया गया है.
  • अब तक UPSRTC के प्रबंध निदेशक रहे माशुम अली सरवर को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड बनाया गया है वहीं आशीष कुमार, जो अब तक विशेष सचिव, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग थे, उन्हें प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम नियुक्त किया गया है.
  • सुधीर कुमार, नगर आयुक्त कानपुर, को अब विशेष सचिव, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग बनाया गया है.
  • अमित उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी रायबरेली, को नगर आयुक्त, कानपुर नगर के पद पर भेजा गया है.
  • अंजुलता, सचिव मुरादाबाद विकास प्राधिकरण, को मुख्य विकास अधिकारी, रायबरेली नियुक्त किया गया है.

इस फेरबदल को लेकर माना जा रहा है कि सरकार ने प्रमुख शहरों और विभागों में अनुभवी अधिकारियों को नियुक्त कर कामकाज को और सुदृढ़ बनाने की रणनीति बनाई है. खासतौर पर कानपुर जैसे बड़े नगर निगम और रायबरेली जैसे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जिले में नई तैनातियां अहम मानी जा रही हैं.

क्यों जरुरी है यह बदलाव?

उत्तर प्रदेश में शासन-प्रशासन की विकास योजनाओं के सुचारु क्रियान्वयन को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार समीक्षा बैठकों में जोर देते रहे हैं. यही कारण है कि समय-समय पर आईएएस अधिकारियों की तैनाती और फेरबदल किया जाता है, ताकि विभागीय कामकाज में तेजी लाई जा सके. नए आदेशों के लागू होने के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इन अधिकारियों की नई जिम्मेदारियों से प्रदेश के विकास कार्यों और शासन की योजनाओं को कितना बल मिलता है.

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी की शरण में ज्योति सिंह, पत्र लिख कार्रवाई की मांग की

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

क्या धर्म बदलने से बदल जाती है जाति? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने धर्मांतरण और OBC कोटा पर क्यों खींची लक्ष्मण रेखा

Supreme Court: हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने वालों को अब मुस्लिम OBC कोटे का लाभ…

15 minutes ago

क्या अमेरिका का कुत्ता बन गया पाकिस्तान? मौलाना के इस बयान से शहबाज-मुनीर की उड़ी रातों की नींद

Pakistan News: मौलाना फजल-उर-रहमान ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर पर जमकर हमला बोला. उन्होंने…

43 minutes ago

113 वर्षों की अटूट विरासत: दिल्ली की तिमारपुर-सिविल लाइंस दुर्गा पूजा में ‘जीवन चक्र’ की थीम, जानिए इसके मायने

दिल्ली के तिमारपुर और सिविल लाइंस की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा समिति अपने गौरवशाली इतिहास के…

51 minutes ago

Noida Kalibari Durga Puja: 44 साल से नोएडा में बंगाल की संस्कृति संजो रही कालीबाड़ी, दुर्गा पूजा में दिखता है ‘मिनी कोलकाता’

Noida Kalibari Durga Puja: नोएडा के सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी पिछले 44 वर्षों से बंगाली संस्कृति…

59 minutes ago

दिवाली से पहले योगी सरकार का धमाका! यूपी के कर्मचारियों के बोनस और DA पर आई सबसे बड़ी खुशखबरी

Yogi Government Diwali Gift: दीपावली से पहले यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस…

1 hour ago

यूपी के 70 हजार शिक्षकों के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी! योगी सरकार का प्रमोशन और एरियर पर बड़ा ऐलान

UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…

2 hours ago