उत्तर प्रदेश

20 हजार चुरा कर भाग रहे दरोगा जी को ट्रक ड्राइवर ने बीच सड़क पर जमकर कूटा, देखें VIDEO

UP Police Corruption Case: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से खाकी को शर्मसार कर देने वाला एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक वर्दीधारी दरोगा पर ट्रक ड्राइवर के 20 हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगा है. चोरी पकड़े जाने पर बीच सड़क पर ड्राइवर ने दरोगा का कॉलर पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यूपी के हमीरपुर में ट्रक ड्राइवर के 20 हजार रुपये चोरी करने के आरोप में दरोगा गिरीश मिश्रा की बीच सड़क पर जमकर पिटाई हो गई. यमुना पुल पर भागते समय पकड़े जाने और तलाशी में रुपये बरामद होने पर गुस्से में आए ड्राइवर महेश ने दरोगा का कॉलर पकड़कर उन्हें सरेआम पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

20 हजार रुपये चुपके से चुराए (Cop caught stealing)

जानकारी के मुताबिक,दरोगा गिरीश मिश्रा घाटमपुर से एक ट्रक में सवार हुए थे. आरोप है कि सफर के दौरान दरोगा ने मौका पाकर ट्रक ड्राइवर के पास रखे 20 हजार रुपये चुपके से चुरा लिए. इसके बाद जैसे ही ट्रक यमुना पुल के पास पहुेचा, दरोगा ने उतरकर वहां से भागने की कोशिश की. दरोगा की हरकतों पर शक होने पर ट्रक ड्राइवर महेश ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें बीच सड़क पर ही दबोच लिया.

20 हजार रुपये बरामद (Truck driver thrashing cop)

जब ड्राइवर ने दरोगा की तलाशी ली, तो उनके पास से चोरी किए गए पूरे 20 हजार रुपये बरामद हो गए. दरोगा के पास से अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई मिलते ही ड्राइवर महेश का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उसने बीच सड़क पर ही वर्दीधारी दरोगा का कॉलर पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई शुरू कर दी. आक्रोशित ड्राइवर ने सरेआम दरोगा को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया.

इस पूरी घटना के दौरान यमुना पुल पर लंबा जाम लग गया और वहां मौजूद राहगीरों ने इस पूरी मारपीट और दरोगा की शर्मनाक करतूत का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसके बाद यूपी पुलिस और महकमे की साख पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं.

यह भी पढे़ं: थम नहीं रहा पत्नियों का कहर: फतेहपुर में सोते पति को पेट्रोल डालकर जलाया जिंदा, पति समाज में खौफ

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

‘आज दुनिया भारतीय पायलटों की बात कर रही, कल मेड इन इंडिया विमान की करेगी चर्चा’, पीएम मोदी ने बताया 2047 का विजन

पीएम मोदी ने ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में 2047 के भारत का विजन बताया. बोले-…

1 minute ago

विराट कोहली का फूटा गुस्सा! 5 करोड़ रुपये वाले आरोपों पर आया बयान, फलाहारी महाराज के दावे को बताया पूरी तरह झूठा

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर वृंदावन के प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जाने को…

9 minutes ago

पाकिस्तान की गोद में छिपे आतंकी नजीर हुसैन पर NIA का शिकंजा, भगोड़ा’ घोषित; पुंछ धमाकों का है मास्टरमाइंड

पाकिस्तान में छिपकर जम्मू-कश्मीर में आतंकी साजिश रचने वाले नजीर हुसैन को NIA की विशेष…

29 minutes ago

‘पति तड़पता रहा, डॉक्टर बेपरवाह रहे…’ बहराइच मेडिकल कॉलेज की लापरवाही ने ले ली जान; देखें VIDEO

UP News: बहराइच मेडिकल कॉलेज में महिला सिपाही रिचा शर्मा के पति की इलाज के…

44 minutes ago

RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट में हुई बढ़ोतरी, कितनी महंगी होगी आपकी EMI?

RBI Repo Rate: RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 5.50% कर दिया है.…

50 minutes ago

दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं कियारा और सिद्धार्थ, बेटी साराया के साथ दी गुड न्यूज; शेयर की प्यारी तस्वीर

बॉलीवुड के लोकप्रिय कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी…

51 minutes ago