बाबा सूरजपाल
Hathras Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में बरते 2 जुलाई को भोले बाबा यानी सूरजपाल के सत्संग का आयोजन किया गया था, जिसमें लाखों की संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे. बताया जा रहा है कि जब सूरजपाल जाने लगा तो लोग उसका पैर छूने के लिए दौड़े, इस पर उसके सेवादारों ने उन्हें रोक दिया. इसके बाद भगदड़ मच गई, जिसमें 121 लोगों की मौत हो गई है और तमाम लोग घायल हो गए.
इस घटना मे पुलिसजांच कर रही है और मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर को भी गिरफ्तार कर लिया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर बाबा सूरजपाल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. हादसे के बाद बाबा का ये पहला वीडियो है, जब उसने कैमरे के सामने आकर बयान दिया है.
न्यूज एजेंसी एएनआई को बयान देते हुए बाबा सूरजपाल ने कहा है, ‘हम 2 जुलाई की घटना के बाद बहुत ही व्यथित हैं. प्रभु हमें दुख की इस घड़ी से उभरने की शक्ति दे. सभी शासन और प्रशासन पर भरोसा बनाए रखें. हमें विश्वास है कि जो भी उपद्रवकारी हैं, उनको बख्शा नहीं जाएगा. मैंने अपने वकील एपी सिंह के माध्यम से समिति के सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे शोक संतप्त परिवारों और घायलों के साथ खड़े रहें और जीवन भर उनकी मदद करें.’
सोशल मीडिया पर बाबा सूरजपाल के इस बयान का वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वह सफेद शर्ट पहने हुए है और ध्यान की मुद्रा में नजर आ रहा है. फिलहाल इस मामले में पुलिस बाबा सूरजपाल की भी तलाश कर रही है.
बता दें कि घटना में मुख्य आरोपी व कार्यक्रम आयोजक मधुकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके ऊपर एक लाख का इनाम रखा गया था. इस मामले में जहां पुलिस कह रही है कि उसने उसे दिल्ली में गिरफ्तार किया तो वहीं उसके वकील एपी सिंह का दावा है कि मधुकर ने सरेंडर किया है. मधुकर को शुक्रवार रात 10 बजे यूपी पुलिस के विशेष जांच दल को सौंप दिया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली के रोहिणी स्थित फाइनेंस कंपनी 'फाइनेंसरसाब' ने दिवाली बोनस के तौर पर अपने कर्मचारियों…
राजस्थान के नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण आग के बाद हुए जोरदार धमाके…
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी धर्मकुंड के समीप गुरुवार को एक…
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के…
दिल्ली हाई कोर्ट ने लाल किला ब्लास्ट से जुड़े मामले में अल फलाह यूनिवर्सिटी के…
US Politics: अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में कांग्रेस के दोनों सदनों पर डेमोक्रेट्स का कब्जा हो…