उत्तर प्रदेश

प्रेमी की दूसरी शादी की खबर सुन होटल पहुंची प्रेमिका, तिलक के बीच काटा बवाल; फिर जो हुआ उसे देख मेहमान रह गए दंग

अविनाश/अलीनगर: उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक होटल में चल रहे तिलक समारोह के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब दूल्हे की कथित प्रेमिका ने वहां पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया. युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर 5 साल तक उसके साथ संबंध बनाए और अब धोखा देकर दूसरी शादी कर रहा है.

सूचना मिलते ही पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर 22 किलोमीटर दूर रिंग रोड पर छोड़ दिया. जानकारी के मुताबिक,आरोपी  इस मामले में पहले भी जेल जा चुका है और फिलहाल जमानत पर बाहर आकर दूसरी शादी की तैयारी कर रहा था. युवती पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप लगा रही.

प्रेमिका वहां आ पहुंची

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक हाई-प्रोफाइल ड्रामे की खबर सामने आई है. अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित एक नामचीन होटल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तिलक समारोह के दौरान दूल्हे की कथित प्रेमिका वहां पहुंच गई. युवती के अचानक पहुंचने से खुशियों के माहौल में खलल पड़ गया और मौके पर जबरदस्त हंगामा शुरू हो गया.

22 किलोमीटर दूर रिंग रोड पर छोड़ा

युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का हवाला देकर पिछले 5 सालों तक उसके साथ संबंध बनाए रखे और अब उसे धोखा देकर कहीं और शादी कर रहा है. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस ने युवती को हिरासत में लिया, लेकिन परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उसे 22 किलोमीटर दूर रिंग रोड पर छोड़ दिया.

देर रात युवती दोबारा अलीनगर थाने पहुंची और न्याय की गुहार लगाई.

पहले भी जेल जा चुका था युवक

जानकारी के मुताबिक, इससे पहले मऊ पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज कर युवक को जेल भेज चुकी थी. जमानत पर रिहा होने के बाद युवक चंदौली के इस होटल में अपना तिलक समारोह आयोजित कर रहा था. युवती का आरोप है कि पुलिस दबाव में आकर कार्रवाई नहीं कर रही है. फिलहाल, युवती इंसाफ के लिए थाने के चक्कर काट रही है.

यह भी पढ़ें: भारत में रातों-रात बंद हुए पैसे वाले गेम्स, ₹2 करोड़ के जुर्माने ने मचाया हड़कंप!… क्या आपके मोबाइल में भी है ऐसा ऐप?

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

आरा के संदेश थाना के बैरक में गोली लगने से होमगार्ड जवान की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ara Home Guard Jawan Death: भोजपुर जिले के संदेश थाना परिसर स्थित बैरक में रविवार…

2 minutes ago

Jantar Mantar अब नहीं रहा प्रोटेस्ट साइट, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला; प्रदर्शन के लिए तय किए गए ये 3 नए स्थान

Jantar Mantar Protest Ban: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंदोलनों और धरना-प्रदर्शनों का केंद्र रहे ऐतिहासिक…

14 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार भी जाएंगे, सरकार भी जाएगी!’ राहुल गांधी का तीखा प्रहार, दिल्ली सड़कों पर उतरा विपक्ष

Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…

29 minutes ago

‘भारत में प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग…’, प्रोटेस्ट में बाहरी दखल को लेकर क्या बोल गए हरीश साल्वे?

Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…

41 minutes ago