उत्तर प्रदेश

सरोजनीनगर है तैयार! स्मृति उपवन में होगा रैपर हनी सिंह का धमाकेदार शो, MLA डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा- “युवा सिर्फ मनोरंजन नहीं…प्रेरणा भी चाहते हैं”

Inspiration With Entertainment: मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh)जल्द ही नवाबों के शहर लखनऊ में अपनी धमाकेदार प्रस्तुति देने वाले हैं. 22 नवंबर को सरोजनीनगर क्षेत्र के आशियाना स्थित स्मृति उपवन में उनका एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. हजारों युवाओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए आयोजन स्थल पर तैयारियां जोर में हैं.

युवा एकजुट शक्ति

इस अवसर पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि यह यूथ-ओनली स्टैंडिंग कॉन्सर्ट इस विचार को दर्शाता है कि युवा एकजुट शक्ति हैं. जिनकी ऊर्जा, योग्यता और सकारात्मक सोच समाज की दीवारों को पार करते हुए भारत के वर्तमान और भविष्य को आकार देती है.

गिरना असफलता नहीं- BJP विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह

हनी सिंह के इस कार्यक्रम को लेकर सरोजनीनगर के बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने उनकी संघर्षपूर्ण यात्रा की सराहना करते हुए कहा “साहस, संघर्ष और एक अद्भुत वापसी…यो यो हनी सिंह ने दुनिया को यह दिखाया है कि गिरना असफलता नहीं होती, बल्कि फिर से उठ खड़ा होना ही असली शक्ति है.” उन्होंने आगे कहा “युवा सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक जीवंत प्रेरणा की तलाश में रहते हैं. और यह प्रेरणा हमें हनी सिंह के जीवन से मिलती है. उन्होंने सिखाया है कि सात बार गिरकर भी आठवीं बार उठकर इतिहास बनाया जा सकता है.”

ईमानदारी और मेहनत ने दिलाई सफलता- बीजेपी विधायक डॉ. सिंह

डॉ. राजेश्वर सिंह ने आगे कहा कि हनी सिंह की शानदार सफलता के पीछे उनका अनुशासन और वर्षों की कठिन मेहनत है. उन्होंने कहा “हर हिट गाने के पीछे उनकी कड़ी मेहनत छिपी है. उनके फोकस और अनुशासन ने ही उन्हें एक बार फिर दुनिया में पहचान दिलाई है.”

व्यापक सुरक्षा एवं व्यवस्थाएँ

कार्यक्रम में प्रवेश केवल अधिकृत पास के माध्यम से ही दिया जाएगा. प्रशासन के सहयोग से एक हाई-टेक कंट्रोल रूम बनाया गया है. पूरे स्थल की निगरानी के लिए 150 AI-सक्षम हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे लगाए गए हैं. सभी प्रवेश द्वारों पर DFMD और हैंड-हेल्ड मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं. दिल्ली से आए 200 प्रशिक्षित निजी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है. पर्याप्त पुलिस बल और जिला सुरक्षा बल भी मौजूद रहेगा.

कार्यक्रम स्थल पर समर्पित एंट्री–एग्जिट मार्ग बनाए गए हैं और सख्त एक्सेस कंट्रोल के तहत केवल पासधारकों को ही प्रवेश दिया जाएगा. इसके साथ ही विस्तृत क्राउड मैनेजमेंट टीम तैनात है, तथा जिला प्रशासन के सहयोग से विशेष ट्रैफिक व्यवस्थाएं भी की गई हैं.

हजारों की उपस्थिति की संभावना

कार्यक्रम में हजारों लोगों की उपस्थिति की संभावना जताई जा रही है. यो यो हनी सिंह की लोकप्रियता और सरोजनीनगर में आयोजित इस मेगा शो की भव्य तैयारियों को देखते हुए बड़ी संख्या में युवाओं, परिवारों और संगीत प्रेमियों के पहुंचने की उम्मीद है. आयोजकों के अनुसार शाम के समय दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ सकती है, जिसके लिए सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन की विशेष तैयारियां पहले से ही की जा चुकी हैं. यह कार्यक्रम क्षेत्र के सबसे बड़े और सबसे ऊर्जावान आयोजनों में से एक साबित हो सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ट्रंप ने दे दी भारत को टैरिफ से छूट, रूस से कच्चा तेल खरीदने पर अब नहीं लगेगी पेनल्टी

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. उन्होंने…

8 minutes ago

IIT-NIT का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ा अलर्ट! JEE Mains 2027 के रजिस्ट्रेशन पर आया नया अपडेट

JEE Mains 2027: JEE Main 2027 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. जनवरी में…

26 minutes ago

‘लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य…’, पीएम मोदी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई देते हुए…

38 minutes ago

पीएम किसान की 24वीं किस्त पर आई बड़ी अपडेट! 16 दिन बीते, जानिए कब मिल सकता है दिवाली का बड़ा तोहफा

PM Kisan Update 2026: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को 24वीं…

44 minutes ago