उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh : हरदोई में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो और बस की टक्कर में 5 की मौत, 4 घायल

हरदोई जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. गोराई चौराहे पर सुबह करीब 3 बजे बोलेरो और एक निजी बस की जोरदार टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

खड़ी बस में टकराई बोलेरो

हादसे की जानकारी के मुताबिक, कानपुर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने गोराई चौराहे पर खड़ी एक निजी बस को टक्कर मार दी. कार सवार लोग एक शादी समारोह से वापस आ रहे थे और बस में भी बाराती लोग थे. यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई.

हादसे में 5 लोगों की मौत

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. चार घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस दुर्घटना के बारे में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र कुमार ने बताया, “थाना मल्लावां से यह सूचना मिली की गोराई चौराहे के पास एक बोलेरो शादी समारोह से वापस लौट रही थी. यह गाड़ी अनियंत्रित होकर बारातियों को लेकर लौट रही एक बस से टकरा गई. दोनों की भीषण टक्कर में पांच लोगों की मौत हो चुकी है.”

घायलों को लखनऊ भेजा गया

उन्होंने जानकारी दी कि सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया गया. घटना में घायल चार लोगों को तत्काल इलाज हेतु लखनऊ हायर किया गया है. इसमें से किसी को कोई गंभीर चोट नहीं पहुंची है. परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Navigation Failure: गूगल मैप के अपडेट न होने से हुआ बड़ा हादसा, कार के नदी में गिरने से हुई 3 लोगों की मौत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है. मुख्यमंत्री योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

यूपी SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग को दिए जांच के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए बड़ी संख्या…

6 minutes ago

‘हर अपमान एससी-एसटी एक्ट का अपराध नहीं’, फिरोजाबाद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हटाईं धाराएं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिरोजाबाद के भूरी सिंह को एससी-एसटी एक्ट के आरोपों से मुक्त कर…

1 hour ago

फूल तोड़ते समय फिसला मासूम का पैर, बचाने में पिता की भी गई जान

ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…

2 hours ago

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

3 hours ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

4 hours ago