Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

International Yoga Day 2025: आध्यात्मिक स्थलों से लेकर जनपदों तक योगमय होगा उत्तर प्रदेश, 21 जून को राज्यभर में भव्य आयोजन

International Yoga Day 2025: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने भव्य तैयारियां की हैं. गोरखधाम, त्रिवेणी संगम, काशी विश्वनाथ धाम जैसे ऐतिहासिक स्थलों पर सामूहिक योगाभ्यास के आयोजन होंगे.

International Yoga Day 2025: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की तैयारियां पूरे जोश के साथ आगे बढ़ रही हैं. हर बार की तरह इस बार भी योग दिवस को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना से जोड़ते हुए ऐतिहासिक स्थलों पर विशेष आयोजन किए जा रहे हैं. गोरखपुर के गोरखधाम मंदिर, प्रयागराज के त्रिवेणी संगम, सीतापुर के नैमिषारण्य चक्र तीर्थ और वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम जैसे धार्मिक स्थलों पर भी सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा.

यही नहीं,लखनऊ के राजभवन और मथुरा के प्रेम मंदिर में भी योग से जुड़ी गतिविधियों का भव्य आयोजन किया जाएगा. इसके साथ ही, ग्राम पंचायत, ब्लॉक, तहसील और जिले के ऐतिहासिक स्थलों पर भी योग सत्र आयोजित होंगे. 15 जून से योग सप्ताह की शुरुआत के साथ पूरे प्रदेश में जनपद एवं राज्य स्तर पर अनेक कार्यक्रम शुरू हो गए हैं. इस दौरान प्रतिभागियों को योग प्रतिज्ञा भी दिलाई गई.

स्कूल-कॉलेज से लेकर जेल और झुग्गियों तक पहुंचेगा योग

  • 16 जून को स्कूलों और महाविद्यालयों में योगासन के साथ-साथ पोस्टर, भाषण, निबंध, प्रश्नोत्तरी और रंगोली प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी.
  • 17 जून को ‘आयुष ग्राम योग दिवस’ के तहत ग्राम पंचायतों में योग सत्र और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित होंगे.
  • 18 जून को विशेष वर्ग—जैसे दिव्यांग, कैदी, अनाथालयों और झुग्गीवासियों के लिए भी योग कार्यक्रम तय हैं.
  • 19 जून को सरकारी और कॉर्पोरेट दफ्तरों में सामूहिक योगाभ्यास होगा.
  • 20 जून को महिला स्वास्थ्य को केंद्र में रखते हुए छात्राओं, गर्भवती, प्रौढ़ और कामकाजी महिलाओं के लिए योग सत्र होंगे.

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजभवन लॉन, रेजीडेंसी और सभी जिला मुख्यालयों पर सामूहिक योगाभ्यास आयोजित होगा. इसी दिन जनपद और राज्य स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा.

प्रतियोगिताएं और पुरस्कार

राज्य व जनपद स्तर पर निबंध, स्लोगन, चित्रकला और योगासन प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं. 16 जून को शाम 5 बजे तक http://iyd2025.com पोर्टल पर प्रविष्टियां ली जाएंगी. 21 जून को मुख्य आयोजन के बाद इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा. राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार 21,000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 11,000 रुपए, तृतीय पुरस्कार 5,100 रुपए, चतुर्थ पुरस्कार 2,100 रुपए और पंचम पुरस्कार पुरस्कार 1,100 रुपए का होगा. जनपद स्तर पर पुरस्कार वितरण हेतु सभी 75 जिलों को 2.63 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि आवंटित कर दी गई है.

ये भी पढ़ें: पंजाब SBS नगर पुलिस पोस्ट ग्रेनेड हमले में NIA ने दाखिल की चार्जशीट, खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स से जुड़ा मामला

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital