उत्तर प्रदेश

स्कूल में फंदे से लटका मिला युवक का शव, प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप, 6 गिरफ्तार

Jaunpur Murder Case: जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र का जूनियर हाईस्कूल हरद्वारी का शांत परिसर उस वक्त दहशत और सनसनी का केंद्र बन गया, जब स्कूल के अंदर एक युवक का शव फंदे से लटकता हुआ मिला. सुबह जैसे ही ग्रामीणों की नजर स्कूल परिसर में पड़े उस खौफनाक मंजर पर पड़ी, पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस ने इस हत्याकांड़ में छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. आपको विस्तार से बताते हैं पूरा मामला.

संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल के अंदर मिला युवक का शव

जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल के अंदर फंदे पर लटका हुआ शव मिला. पुलिस इसे आत्महत्या मान कर चल रही थी लेकिन परिजनों ने प्रेमिका के घर वालो पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की. पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर एक बाल अपचारी के साथ 5 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. विद्यालय परिसर में बच्चों के खेलकूद के लिए लगाए गए लोहे के पाइप से एक युवक का शव काले रंग के फंदे के सहारे लटक रहा था. सूचना मिलते ही बरसठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू की. मृतक की पहचान गांव के ही 20 वर्षीय संदीप गौतम के रूप में हुई.

यह भी पढ़ें: 51.4 करोड़ के फ्लैट खरीदते ही मुसीबत में फंसे सोनम कपूर- आनंद आहूजा; जानें क्या है पूरा मामला?

मृतक के परिवार ने प्रेमिका के परिजन पर जताया शक

घटना की सूचना मिलते ही संदीप के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने आरोप लगाया कि संदीप गांव की ही एक युवती से बाते करता था. लेकिन युवती के घर वालो को ये बाते पसंद नहीं थी, इसके पहले भी युवती का भाई संदीप को धमकी दे चुका था, आरोप है कि घटना वाली रात में संदीप को युवती ने ही फोन करके बुलाया जिसके बाद युवती के घर वालो ने मिलकर उसकी हत्या करके शव को स्कूल में लटका दिया. फिलहाल पुलिस ने इस हत्याकांड मामले में सभी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन सवाल यही है कि आखिर ऐसे अपराध करने वालो में कानून का डर क्यों नहीं है ?

  • भारत एक्सप्रेस
Swati Pandey

Recent Posts

7 जीत, अपनी पार्टी और सीबीआई से राहत: कुंडा में कैसे चलता है राजा भैया का एकछत्र राज?

UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…

27 seconds ago

द ट्रेजरी के रखवाले: सुरेश खन्ना ने कैसे तैयार किया यूपी का ट्रिलियन-डॉलर इकोनॉमिक ब्लूप्रिंट?

उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…

19 minutes ago

अस्पतालों के औचक निरीक्षण से सख्त फैसलों तक: जानिए बृजेश पाठक के ‘हेल्थ मॉडल’ के 5 बड़े बदलाव

UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…

23 minutes ago

भीम आर्मी से सांसद बनने की पूरी कहानी: हाथ में संविधान लेकर युवाओं की सबसे बड़ी ताकत कैसे बने चंद्रशेखर?

Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…

36 minutes ago

बुढ़ापे की पैसों की चिंता खत्म! छोटे व्यापारियों के लिए सरकार की शानदार पेंशन योजना, हर महीने मिलेंगे 3,000 रुपये

छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…

41 minutes ago

भारत की झोली में सातवां गोल्ड, चीन को हराकर महिला तीरंदाजों ने रचा इतिहास

Asian Games 2026 में भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने चीन को 238-234 से हराकर…

45 minutes ago