Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

स्कूल में फंदे से लटका मिला युवक का शव, प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप, 6 गिरफ्तार

Jaunpur Murder Case: जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र में स्कूल परिसर के अंदर युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. परिजनों ने प्रेमिका के घरवालों पर हत्या का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने एक नाबालिग समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

स्कूल परिसर में मिला युवक का शव

स्कूल परिसर में मिला युवक का शव

Jaunpur Murder Case: जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र का जूनियर हाईस्कूल हरद्वारी का शांत परिसर उस वक्त दहशत और सनसनी का केंद्र बन गया, जब स्कूल के अंदर एक युवक का शव फंदे से लटकता हुआ मिला. सुबह जैसे ही ग्रामीणों की नजर स्कूल परिसर में पड़े उस खौफनाक मंजर पर पड़ी, पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस ने इस हत्याकांड़ में छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. आपको विस्तार से बताते हैं पूरा मामला.

संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल के अंदर मिला युवक का शव

जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल के अंदर फंदे पर लटका हुआ शव मिला. पुलिस इसे आत्महत्या मान कर चल रही थी लेकिन परिजनों ने प्रेमिका के घर वालो पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की. पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर एक बाल अपचारी के साथ 5 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. विद्यालय परिसर में बच्चों के खेलकूद के लिए लगाए गए लोहे के पाइप से एक युवक का शव काले रंग के फंदे के सहारे लटक रहा था. सूचना मिलते ही बरसठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू की. मृतक की पहचान गांव के ही 20 वर्षीय संदीप गौतम के रूप में हुई.

यह भी पढ़ें: 51.4 करोड़ के फ्लैट खरीदते ही मुसीबत में फंसे सोनम कपूर- आनंद आहूजा; जानें क्या है पूरा मामला?

मृतक के परिवार ने प्रेमिका के परिजन पर जताया शक

घटना की सूचना मिलते ही संदीप के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने आरोप लगाया कि संदीप गांव की ही एक युवती से बाते करता था. लेकिन युवती के घर वालो को ये बाते पसंद नहीं थी, इसके पहले भी युवती का भाई संदीप को धमकी दे चुका था, आरोप है कि घटना वाली रात में संदीप को युवती ने ही फोन करके बुलाया जिसके बाद युवती के घर वालो ने मिलकर उसकी हत्या करके शव को स्कूल में लटका दिया. फिलहाल पुलिस ने इस हत्याकांड मामले में सभी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन सवाल यही है कि आखिर ऐसे अपराध करने वालो में कानून का डर क्यों नहीं है ?

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital