उत्तर प्रदेश

Jhansi News: 524 गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक की चोरी का सनसनीखेज खुलासा, गैस एजेंसी मालिक सहित 7 गिरफ्तार

पुनीत अग्रवाल


Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में पुलिस ने 524 एलपीजी गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक की चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने न केवल चोरी किए गए सभी सिलेंडरों को बरामद कर लिया है, बल्कि इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक गैस एजेंसी मालिक समेत सात आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है. इनके पास से 12 लाख रुपये नकद और अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं.

ड्राइवर की रंजिश ने रची चोरी की साजिश

पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि इस बड़ी चोरी की पटकथा ट्रक के दो पुराने ड्राइवरों ने मिलकर लिखी थी. मुख्य आरोपी जावेद, जिसे ट्रक मालिक ने कुछ समय पहले नौकरी से निकाल दिया था, मालिक से रंजिश पाले हुए था. जावेद का दावा था कि उसका कुछ पैसा भी बकाया है. इसी का बदला लेने के लिए उसने अपने साथी ऋतिक के साथ मिलकर भारत पेट्रोलियम डिपो के बाहर खड़े ट्रक को उड़ाने की योजना बनाई.

80 किलोमीटर दूर ले जाकर कौड़ियों के दाम बेचे सिलेंडर

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रक को करीब 80 किलोमीटर दूर समथर ले गए. वहां उन्होंने ‘शिव गैस एजेंसी’ के मालिक शुभांकर परिहार से सौदा किया. आरोपियों ने सिलेंडरों से भरे इस ट्रक को मात्र 13 लाख रुपये में गैस एजेंसी मालिक को बेच दिया. चोरी के माल को ठिकाने लगाने के बाद, आरोपियों ने खाली ट्रक को पारीछा हाईवे के किनारे लावारिस छोड़ दिया और फरार हो गए.

ऐसे हुआ गिरोह का पर्दाफाश

झांसी पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की, तो कड़ियां जुड़ती गईं. पुलिस ने समथर स्थित शिव गैस एजेंसी पर छापेमारी कर सभी 524 एलपीजी सिलेंडर बरामद कर लिए. इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है- शुभांकर परिहार (गैस एजेंसी मालिक), ऋतिक, आमिर, सुमित, अभिषेक, सुरेंद्र, और जावेद (मुख्य साजिशकर्ता).

गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी के सिलेंडरों को बेचकर हासिल किए गए 12 लाख रुपये, तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं.

ये भी पढ़ें- हरदोई में जेठ ने बहू को मारी गोली, पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया आरोपी

क्या था पूरा मामला?

यह मामला 2 मार्च को शुरू हुआ था, जब सीपरी बाजार निवासी नीरज अग्रवाल का ट्रक भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के प्लांट से 524 गैस सिलेंडर लेकर बाहर निकला था. होली का त्योहार होने के कारण ड्राइवर राजकुमार ट्रक को प्लांट के बाहर सुरक्षित खड़ा कर अपने घर चला गया था. जब वह वापस लौटा तो ट्रक गायब था. 6 मार्च को पुलिस को खाली ट्रक पारीछा हाईवे के पास मिला, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर स्पेशल टीम गठित की थी.

पुलिस की बड़ी कामयाबी

एसएसपी झांसी के निर्देशन में स्वाट टीम और स्थानीय पुलिस ने मिलकर इस हाई-प्रोफाइल चोरी का खुलासा किया. पुलिस के अनुसार, गैस एजेंसी मालिक की संलिप्तता ने इस मामले को और गंभीर बना दिया है क्योंकि उसने जानते हुए भी चोरी का माल खरीदा था. फिलहाल सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और मामले की आगे की विधिक कार्रवाई जारी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

21 से 27 अक्टूबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 24 देशों की झलक और ग्लोबल डांस फेस्टिवल होंगे खास आकर्षण

International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…

6 hours ago

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण मामला फिर पहुंचेगा कमिश्नर के पास

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…

6 hours ago

UP पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने में वोटिंग कराए सरकार

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…

7 hours ago

नेफा का काला अध्याय: अक्टूबर 1962 की तबाही

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…

8 hours ago