Jhansi News: 524 गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक की चोरी का सनसनीखेज खुलासा, गैस एजेंसी मालिक सहित 7 गिरफ्तार
झाँसी में रंजिश के चलते ड्राइवर ने उड़ाया था 524 गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक. पुलिस ने समथर की एक गैस एजेंसी से सभी सिलेंडर बरामद कर मालिक सहित सात लोगों को दबोचा. आरोपियों के पास से ₹12 लाख नगद और हथियार भी मिले हैं.





